शंकर बाल कृष्ण दीक्षित

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:56, 13 July 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''शंकर बाल कृष्ण दीक्षित''' (जन्म- 24 जुलाई, 1853, मृत्यु- [...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

शंकर बाल कृष्ण दीक्षित (जन्म- 24 जुलाई, 1853, मृत्यु- 1898) ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान थे। उन्होंने 500 से अधिक संस्कृत ग्रंथों के अध्ययन के बाद 'भारतीय ज्योतिष शास्त्र' नाम के ग्रंथ की रचना की थी।

परिचय

ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान शंकर बाल कृष्ण दीक्षित का जन्म 24 जुलाई 1853 ई. को हुआ था। गणित और ज्योतिष में बचपन से ही आपकी रुचि थी। अनेक पश्चिमी विद्वानों ने आपके सहयोग से अपनी पुस्तकें लिखीं। आपने 500 से अधिक संस्कृत ग्रंथों का अध्ययन किया।[1]

सुप्रसिद्ध कृति

शंकर बाल कृष्ण दीक्षित ने ज्योतिष शास्त्र का एक विख्यात ग्रंथ 'भारतीय ज्योतिष शास्त्र' की रचना की थी। इस ग्रंथ की रचना के लिये उन्होंने 500 से अधिक संस्कृत ग्रंथों का अध्ययन किया था। इस ग्रंथ में दीक्षित ने वैदिक काल से लेकर अपने समय तक की ज्योतिष संबंधी सामग्री का समावेश किया है। इस ग्रंथ के द्वारा मराठी भाषा में आर्यभट्ट, वराह मिहिर, ब्रह्मगुप्त, भास्कराचार्य जैसे विद्वानों का परिचय प्राप्त हो सका है।

मृत्यु

ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान शंकर बाल कृष्ण दीक्षित का 1898 में निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 821 |

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः