चुनीलाल बसु

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:29, 16 May 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चुनीलाल बसु
पूरा नाम चुनीलाल बसु
जन्म 13 मार्च, 1861
जन्म भूमि कोलकाता, पश्चिम बंगाल
मृत्यु 2 अगस्त, 1930
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र चिकित्सक व रसायनज्ञ
विद्यालय स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता मेडिकल कॉलेज
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी चुनीलाल बसु के दो लेख "चेचक की रोकथाम" और "भारत में मधुमेह के बारे में कुछ प्रेक्षण" उनकी विद्वता के प्रमाण हैं।

चुनीलाल बसु (अंग्रेज़ी: Chunilal Basu, जन्म- 13 मार्च, 1861; मृत्यु- 2 अगस्त, 1930) भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे। वे रसायन विज्ञान के मेधावी विद्यार्थी थे। उन्होने ग्रामीण बंगाल में स्वच्छता और स्वास्थ्य के विषय में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। अनेक दृष्टियों से वे अपने समय से आगे थे। उस समय वे खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं पर्यावरण के प्रदूषण की बात करते थे। 20वीं शताब्दी के आरम्भिक दिनों में वे सन्तुलित भोजन और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते थे। उन्होने कहा था कि- "हमारा वर्तमान भोजन सही नहीं है।"

परिचय

चुनीलाल बसु का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में 13 मार्च, 1861 को हुआ था। उन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज और उसके बाद कोलकाता मेडिकल कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। उनकी आर्थिक स्थिति चिकित्सा शिक्षा के उपयुक्त नहीं थी, जिसके कारण उनको बहुत संघर्ष करना पड़ा। अन्ततः वे एक महान चिकित्सक हुए। उनके दो लेख "चेचक की रोकथाम" और "भारत में मधुमेह के बारे में कुछ प्रेक्षण" उनकी विद्वता के प्रमाण हैं।

राय बहादुर की पदवी

चुनीलाल बसु बंगाल सरकार के 1889 से 1920 तक रासायनिक परीक्षक थे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 'भारतीय विष अधिनियम पारित' कराना था, जिसके द्वारा विषकारक पदार्थों का मुक्त क्रय-विक्रय रोका गया। रसायन विज्ञान, खाद्य विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ब्रितानी सरकार ने उन्हें 1898 में राय बहादुर की पदवी से सम्मानित किया था। 1921 में उन्हें "कलकता का शेरिफ" चुना गया।

कृतियाँ

चुनीलाल बसु केवल रसायन विज्ञानी, चिकित्सक और समाज सुधारक ही नहीं थे बल्कि वे एक अच्छे लेखक भी थे। उनकी लिखी कुछ प्रमुख रचनाएँ निम्न प्रकार हैं-

  1. स्वास्थ्य पञ्चक
  2. जल
  3. वायु
  4. फलित रसायन
  5. पल्ली स्वास्थ्य हिन्दी-ग्रामीण स्वास्थ्य
  6. पुरी याइबार पथे
  7. रसायन सूत्र
  8. शरीर स्वास्थ्य विधान शरीर स्वास्थ्य के नियम
  9. आलोक
  10. खाद्य
  11. गुरुदास बनर्जी की जीवनी बांग्ला में
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः