कलसूबाई का मन्दिर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:16, 21 July 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कलसूबाई का मन्दिर''' ज़िला नासिक, महा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कलसूबाई का मन्दिर ज़िला नासिक, महाराष्ट्र में स्थित है। यह मंदिर नासिक की ऊँची पर्वत चोटी कलसूबाई पर स्थित है। साल के बारहों मास देश के कोने-कोने से लोग महाराष्ट्र के इस अद्भुत सौंदर्य का दर्शन करने आते हैं।

  • पर्वत की चोटी पर देवी कलसूबाई का मन्दिर है। उनके नाम पर ही इस चोटी का नाम ’माउण्ट कलसूबाई’ पड़ा और सप्ताहांत में यहां खास जमावड़ा लगता है।
  • निकट के ही बाड़ी गांव से कलसूबाई की चढ़ाई प्रारंभ होती है। चढ़ाई तकरीबन साढ़े तीन घण्टे की है जो टेढ़े-मेढ़े और घुमावदार पथरीले रास्तों से तय होती है।
  • कहीं पहाड़ों को सीढ़ीनुमा बनाया गया है तो कहीं लोहे की सीढ़ियों का प्रयोग किया गया है।
  • बीच-बीच में जलपान की दुकानें के साथ विश्राम का भी सुअवसर प्रदान करती हैं। वहीं दूसरी ओर लगभग आधी चढ़ाई पर साढ़ियों पर बैठा बन्दरों का जत्था अपने जल-पान का इंतजार कर रहा होता है।
  • बारिश में रास्ता फिसलन भरा हो जाता है, जिससे अति सावधानी से कदम रखने पड़ते हैं।
  • पहाड़ की इस ऊंचाई पर तापमान काफी गिर जाता है और हवायें काफी तेज होती हैं। चारों ओर धुंध बिखरी रहती है। ऐसा लगता है जैसे धरती-आकाश का स्वरूप एक हो गया है। धवलवर्णी और इन सबके मध्य कलसूबाई का केसरिया मन्दिर अपनी पूर्ण आभा में विद्यमान है।
  • प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को देवी की पूजा-अर्चना की जाती है।
  • नवरात्र का समय खास होता है। इस अवसर पर यहां मेला भी लगता है।[1]
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाराष्ट्र का एवरेस्ट है कलसूबाई (हिंदी) gaonconnection.com। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2020।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः