ईश्वर चंद्र वर्मा
डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा (अंग्रेज़ी: Dr. Ishwar Chandra Verma) भारतीय चिकित्सक हैं। वह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में विशेषज्ञ हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा को चिकित्सा के लिए पद्म श्री, 2023 से सम्मानित किया है।
- दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा ने भारत में चिकित्सा आनुवंशिक सेवाओं की स्थापना में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- डॉ. वर्मा सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल जेनेटिक्स और जीनोमिक्स के विशेषज्ञ हैं।
- पद्म श्री मिलने के बाद उनका कहना था कि- “मुझे खुशी है कि 50 साल की कड़ी मेहनत को मान्यता मिली है और इसके साथ ही इस पुरस्कार के बाद आनुवंशिकी और जीनोमिक्स के क्षेत्र को भी पहचान मिली है।”
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख