श्यामा चरण शुक्ल
(Redirected from Shyama Charan Shukla)
श्यामा चरण शुक्ल
| |
पूरा नाम | श्यामा चरण शुक्ल |
जन्म | 27 फ़रवरी, 1925 |
जन्म भूमि | रायपुर, आज़ादी पूर्व |
मृत्यु | 14 फ़रवरी, 2007 |
मृत्यु स्थान | रायपुर, छत्तीसगढ़ |
अभिभावक | पिता- रविशंकर शुक्ल |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पद | मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश (तीन बार) |
कार्य काल | प्रथम- 26 मार्च 1969 से 28 जनवरी 1972 तक द्वितीय- 23 दिसंबर 1975 से 29 अप्रॅल 1977 तक |
शिक्षा | बीटेक |
विद्यालय | बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय |
अन्य जानकारी | दैनिक महाकौशल के संपादक श्यामा चरण शुक्ल ने 1962 में राज्य विधानसभा में प्रवेश किया और निरंतर निर्वाचित होते रहे। |
श्यामा चरण शुक्ल (अंग्रेज़ी: Shyama Charan Shukla, जन्म- 27 फ़रवरी, 1925, रायपुर, आज़ादी पूर्व; मृत्यु- 14 फ़रवरी, 2007) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। श्यामा चरण शुक्ल तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन तीनों ही बार वह पाँच साल का कार्यकाल पूर्ण नहीं कर सके। वह तीन बार 26 मार्च 1969 से 28 जनवरी 1972 तक, फिर 23 दिसंबर 1975 से 29 अप्रॅल 1977 तक और फिर 9 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक मुख्यमंत्री रहे।
- श्यामा चरण शुक्ल के पिता रविशंकर शुक्ल भी मुख्यमंत्री रहे थे लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि श्यामा चरण शुक्ल भी एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वह भी एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि तीन बार।
- सोचा तो किसी ने ये भी नहीं था कि तीनों बार श्यामा चरण शुक्ल 5 साल का कार्यकाल पूरा करने से रह जायेंगे।
- श्यामा चरण शुक्ल ने जब होश संभाला था तो उनके घर में 52 कमरे थे और मेहमाननवाज़ी के लिए नौकरों की पूरी की पूरी पलटन थी। ऐसा कुछ नहीं था जो पिता के पास नहीं था और जो नहीं था, वो पिता का रसूख दिलवा सकता था।
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद श्यामा चरण शुक्ल ने पिता की तरह वकालत की और फिर नेतागिरी।
- वरिष्ठतम राजनीतिज्ञ श्यामा चरण शुक्ल ने अपना राजनीतिक जीवन वर्ष 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से शुरू किया। उन्हें तत्कालीन मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रारंभ से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहने का गौरव प्राप्त रहा।
- श्यामा चरण शुक्ल रायपुर जिला कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी तक सदा ही महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे।
- दैनिक महाकौशल के संपादक श्यामा चरण शुक्ल ने 1962 में राज्य विधानसभा में प्रवेश किया और निरंतर निर्वाचित होते रहे।
- उन्हें वर्ष 1969-1972, 1975-1977 तथा वर्ष 1989-1990 में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का गौरव मिला।
- 1990 में वह राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे और फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय रहे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |