कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ट: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replacement - "{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}" to "{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे2}}")
 
Line 1: Line 1:
{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}
{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे2}}
{| class="bharattable-pink"
{| class="bharattable-pink"
|-
|-

Latest revision as of 12:08, 20 April 2018

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ
1- टके का सब खेल है। अर्थ - पैसा सब कुछ करता है।
2- टका सा जवाब देना। अर्थ - साफ़ इंकार करना।
3- टका सा मुँह लेकर रह जाना। अर्थ - लज्जित हो जाना।
4- टटिया की आड़ में शिकार खेलना। अर्थ - छिपकर किसी के विरुद्ध कुछ करना, आड़ लेकर काम करना।
5- टट्टू पार होना। अर्थ - काम निकल जाना।
6- टाँग अड़ाना। अर्थ - बाधा पैदा करना।
7- टाँग तले से निकलना। अर्थ - हार मनवाना।
8- टाँय-टाँय फिस होना। अर्थ - काम बिगड़ जाना।
9- टाट उलटना। अर्थ - दीवाला निकलना।
10- टेढ़ी खीर। अर्थ - कठिन काम।