विक्रमशिला: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - " सदी " to " सदी ")
No edit summary
Line 1: Line 1:
'''विक्रमशिला''' ज़िला [[भागलपुर]], [[बिहार]] में स्थित है। विक्रमशिला में प्राचीन काल में एक प्रख्यात विश्वविद्यालय स्थित था, जो प्रायः चार सौ वर्षों तक [[नालन्दा विश्वविद्यालय]] का समकालीन था। कुछ विद्वानों का मत है कि इस विश्वविद्यालय की स्थिती भागलपुर नगर से 19 मील दूर कोलगाँव रेल स्टेशन के समीप थी। कोलगाँव से तीन मील पूर्व [[गंगा नदी]] के तट पर 'बटेश्वरनाथ का टीला' नामक स्थान है, जहाँ पर अनेक प्राचीन खण्डहर पड़े हुए हैं। इनसे अनेक मूर्तियाँ भी प्राप्त हुई हैं, जो इस स्थान की प्राचीनता सिद्ध करती हैं।
अन्य विद्वानों के विचार में विक्रमशिला ज़िला भागलपुर में पथरघाट नामक स्थान के निकट बसा हुआ था। [[बंगाल]] के [[पाल वंश|पाल]] नरेश [[धर्मपाल]] ने 8वीं शती ई. में इस प्रसिद्ध [[बौद्ध]] महाविद्यालय की नींव डाली थी। यहाँ पर लगभग 160 विहार थे, जिनमें अनेक विशाल प्रकोष्ठ बने हुए थे। विद्यालय में सौ शिक्षकों की व्यवस्था थी। नालन्दा की भाँति विक्रमशिला का महाविद्यालय भी बौद्ध संसार में सर्वत्र सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। इस महाविद्यालय के अनेक सुप्रसिद्ध विद्वानों में 'दीपकरश्रीज्ञान' प्रमुख थे। ये ओदंतपुरी के विद्यालय के छात्र थे और विक्रमशिला के आचार्य। 11वीं शती में [[तिब्बत]] के राजा के निमंत्रण पर ये वहाँ पर गए थे। तिब्बत में [[बौद्ध धर्म]] के प्रचार-प्रसार में इनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। 12वीं शती में यह विश्वविद्यालय एक विराट् शिक्षा–संस्था के रूप में प्रसिद्ध था। इस समय में यहाँ पर तीन सहस्र विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समुचित व्यवस्था थी। संस्था का एक प्रधान अध्यक्ष तथा छः विद्वानों की एक समीति मिलकर विद्यालय की परीक्षा, शिक्षा, अनुशासन आदि का प्रबन्ध करती थी। 1203 ई. में [[मुसलमान|मुसलमानों]] ने जब बिहार पर आक्रमण किया, तब नालन्दा की भाँति विक्रमशिला को भी उन्होंने पूर्णरूपेण नष्ट–भ्रष्ट कर दिया और यह महान विश्वविद्यालय, जो उस समय [[एशिया]] भर में विख्यात था, खण्डहरों के रूप में परिणत हो गया।
*प्राचीन [[भारत]] की एक नगरी जिसमें बहुत बड़ा [[बौद्ध]] विद्यालय था। [[बिहार]] राज्य के [[भागलपुर]] ज़िले में [[गंगा नदी|गंगा]] तट पर विक्रमशिला स्थित है। यहाँ बौद्ध महाविहार निर्मित था जो समकालीन विश्व में बौद्ध वज्रयान मत का प्रमुख केन्द्र था।  
*प्राचीन [[भारत]] की एक नगरी जिसमें बहुत बड़ा [[बौद्ध]] विद्यालय था। [[बिहार]] राज्य के [[भागलपुर]] ज़िले में [[गंगा नदी|गंगा]] तट पर विक्रमशिला स्थित है। यहाँ बौद्ध महाविहार निर्मित था जो समकालीन विश्व में बौद्ध वज्रयान मत का प्रमुख केन्द्र था।  
*[[विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय]] बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ न्याय, तत्वज्ञान एवं व्याकरण की शिक्षा दी जाती थी।  
*[[विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय]] बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ न्याय, तत्वज्ञान एवं व्याकरण की शिक्षा दी जाती थी।  

Revision as of 10:21, 23 November 2011

विक्रमशिला ज़िला भागलपुर, बिहार में स्थित है। विक्रमशिला में प्राचीन काल में एक प्रख्यात विश्वविद्यालय स्थित था, जो प्रायः चार सौ वर्षों तक नालन्दा विश्वविद्यालय का समकालीन था। कुछ विद्वानों का मत है कि इस विश्वविद्यालय की स्थिती भागलपुर नगर से 19 मील दूर कोलगाँव रेल स्टेशन के समीप थी। कोलगाँव से तीन मील पूर्व गंगा नदी के तट पर 'बटेश्वरनाथ का टीला' नामक स्थान है, जहाँ पर अनेक प्राचीन खण्डहर पड़े हुए हैं। इनसे अनेक मूर्तियाँ भी प्राप्त हुई हैं, जो इस स्थान की प्राचीनता सिद्ध करती हैं।

अन्य विद्वानों के विचार में विक्रमशिला ज़िला भागलपुर में पथरघाट नामक स्थान के निकट बसा हुआ था। बंगाल के पाल नरेश धर्मपाल ने 8वीं शती ई. में इस प्रसिद्ध बौद्ध महाविद्यालय की नींव डाली थी। यहाँ पर लगभग 160 विहार थे, जिनमें अनेक विशाल प्रकोष्ठ बने हुए थे। विद्यालय में सौ शिक्षकों की व्यवस्था थी। नालन्दा की भाँति विक्रमशिला का महाविद्यालय भी बौद्ध संसार में सर्वत्र सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। इस महाविद्यालय के अनेक सुप्रसिद्ध विद्वानों में 'दीपकरश्रीज्ञान' प्रमुख थे। ये ओदंतपुरी के विद्यालय के छात्र थे और विक्रमशिला के आचार्य। 11वीं शती में तिब्बत के राजा के निमंत्रण पर ये वहाँ पर गए थे। तिब्बत में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में इनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। 12वीं शती में यह विश्वविद्यालय एक विराट् शिक्षा–संस्था के रूप में प्रसिद्ध था। इस समय में यहाँ पर तीन सहस्र विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समुचित व्यवस्था थी। संस्था का एक प्रधान अध्यक्ष तथा छः विद्वानों की एक समीति मिलकर विद्यालय की परीक्षा, शिक्षा, अनुशासन आदि का प्रबन्ध करती थी। 1203 ई. में मुसलमानों ने जब बिहार पर आक्रमण किया, तब नालन्दा की भाँति विक्रमशिला को भी उन्होंने पूर्णरूपेण नष्ट–भ्रष्ट कर दिया और यह महान विश्वविद्यालय, जो उस समय एशिया भर में विख्यात था, खण्डहरों के रूप में परिणत हो गया।

  • प्राचीन भारत की एक नगरी जिसमें बहुत बड़ा बौद्ध विद्यालय था। बिहार राज्य के भागलपुर ज़िले में गंगा तट पर विक्रमशिला स्थित है। यहाँ बौद्ध महाविहार निर्मित था जो समकालीन विश्व में बौद्ध वज्रयान मत का प्रमुख केन्द्र था।
  • विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ न्याय, तत्वज्ञान एवं व्याकरण की शिक्षा दी जाती थी।
  • ग्यारहवीं सदी में पाल शासक धर्मपाल ने विक्रमशिला महाविहार का निमार्ण कराया था। विक्रमशिला महाविहार की विश्व प्रसिद्ध चर्चा से उत्साहित तिब्बत के सम्राट ने यहाँ के प्रसिद्ध विद्वान 'दीपांकर श्रीज्ञान अतीश' को आमंत्रित किया था। उन्होंने तिब्बत से बौद्ध भिक्षुओं को चीन, जापान, मलेशिया, थाइलैंड से लेकर अफ़ग़ानिस्तान तक भेजकर बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया।
  • विक्रमशिला के बारे में सबसे पहले राहुल सांस्कृत्यायन ने सुल्तानगंज के क़रीब होने का अंदेशा प्रकट किया था। उसका मुख्य कारण था कि अंग्रेजों के जमाने में सुल्तानगंज के निकट एक गांव में बुद्ध की प्रतिमा मिली थी। बावजूद उसके अंग्रेजों ने विक्रमशिला के बारे में पता लगाने का प्रयास नहीं किया। इसके चलते विक्रमशिला की खुदाई पुरातत्त्व विभाग द्वारा 1986 के आसपास शुरू हुआ।[1]
  • बख़्तियार ख़िलजी ने 1202-1203 ई. में विक्रमशिला महाविहार को नष्ट कर दिया था। यहाँ के विशाल पुस्तकालय को आग के हवाले कर दिया था, उस समय यहाँ पर 160 विहार थे जहां विद्यार्थी अध्ययनरत

थे।[2]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख