उद्धव ठाकरे: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 55: Line 55:
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री}}{{भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री}}
{{महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री}}{{भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री}}
[[Category:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री]][[Category:मुख्यमंत्री]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:जीवनी साहित्य]]
[[Category:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री]][[Category:मुख्यमंत्री]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:शिवसेना राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राजनीति कोश]]
[[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राजनीति कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 06:14, 9 March 2021

उद्धव ठाकरे
पूरा नाम उद्धव ठाकरे
जन्म 27 जुलाई, 1960
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक पिता- बाल ठाकरे, माता- मीना ठाकरे
पति/पत्नी रश्मि ठाकरे
संतान आदित्य ठाकरे, तेजस ठाकरे
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी शिवसेना
पद 19वें मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
कार्य काल 28 नवम्बर, 2019 से
पूर्वाधिकारी देवेन्द्र फणनवीस
रचनाएँ 'महाराष्ट्र देशा', 'पहावा विट्ठल'
बाहरी कड़ियाँ शिवसेना प्रमुख प्रचारक के रूप में काम करते हुए वर्ष 2002 में उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में शिवसेना के लिए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
अद्यतन‎

उद्धव ठाकरे (अंग्रेज़ी: Uddhav Thackeray, जन्म- 27 जुलाई, 1960, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। वह हिन्दू राष्ट्रवादी दल शिवसेना के नेता हैं। उद्धव ठाकरे शिवसेना के संस्थापक अध्यक्ष बालासाहब ठाकरे के बेटे हैं। पहले वे शिवसेना के एक मराठी दैनिक 'सामना' का कामकाज संभालते थे। उद्धव ठाकरे पार्टी की चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेते थे। वर्ष 2002 में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनावों में पार्टी को सफलता मिली तो उन्हें जनवरी 2003 से पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था।

परिचय

उद्धव ठाकरे का जन्‍म 27 जुलाई, 1960 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ। वे शिवसेना के पूर्वाध्‍यक्ष और सुप्रीमो बाल ठाकरे तथा मीना ठाकरे के पुत्र हैं। उनके पिता भारत में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उद्धव ठाकरे का विवाह रश्मि ठाकरे से हुआ है। उनके दो पुत्र आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे हैं।

व्यवसाय

राजनीति में आने से पूर्व शिवसेना के स्पष्ट उत्तराधिकारी के रूप में शायद ही कोई उद्धव ठाकरे को जनता था। यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है की पार्टी के भीतर उद्धव ठाकरे ने कभी भी सक्रिय राजनीति में अपना ध्यान नहीं लगाया एवं अपने आप को वन्यजीव फोटोग्राफी में ही व्यस्त किये रखा। वे एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर थे और वार्षिक प्रदर्शनियों में उनकी फोटोग्राफी काफी महत्वपूर्ण थी।

उपलब्धियां

  • उद्धव ठाकरे ने वर्ष 2002 के बीएमसी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और उनके बेहतर प्रबंधन की वजह से शिवसेना वास्तव में एक अच्छी स्थिति में पहुँच गयी। यह पहली बार था कि किसी नें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व भरे गुणों और राजनीति के लिए एक बेहतर बानगी को देखा।
  • उद्धव ठाकरे ने अप्रत्याशित रूप से सुर्खियों प्राप्त कीं, जब उन्हें शिवसेना के अगले प्रमुख बनाये जाने की घोषणा की गयी थी। जब उन्होंने 2002 के बीएमसी चुनाव में पार्टी की जीत के साथ शिवसेना को एक प्रमुख स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, तब उनके पिता ने उन्हें पार्टी में एक जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए जोर डाला।[1]
  • वर्ष 2003 में उद्धव ठाकरे को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया और वह शिवसेना के नियंत्रण में रहे।
  • मराठी अखबार 'सामना' जो की पार्टी का प्रमुख मुखपत्र है और जिसकी स्थापना बाला साहेब ठाकरे ने की थी, को उद्धव ठाकरे के द्वारा प्रबंधित किया जाता है। जून 2006 के बाद से उद्धव ठाकरे इस समाचार पत्र के मुख्य संपादक रहे।
  • बाला साहेब ठाकरे के निधन के बाद से उद्धव ठाकरे शिवसेना पार्टी की सत्ता में एकमात्र महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वर्ष 2006 में राज ठाकरे ने इस पार्टी को छोड़ दिया था।
  • शिवसेना प्रमुख प्रचारक के रूप में काम करते हुए वर्ष 2002 में उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में शिवसेना के लिए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
  • विदर्भ, महाराष्ट्र के किसानों के लिए इन्होंने एक ऋण राहत अभियान का आयोजन किया था।
  • उद्धव ठाकरे ने 2012 में फिर से बीएमसी चुनाव में जीत के लिए शिवसेना का नेतृत्व किया था।
  • उन्होंने पार्टी की आक्रामक छवि में व्यापक परिवर्तन किया है। इसके अलावा एक उग्रवादी दल के रूप में लोगों के मध्य व्याप्त छवि को परिवर्तित करते हुए दल को एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है, जो कि कुछ लोगो के द्वारा कल्याणकारी दल और सहयोगी दल के रूप में चर्चित किया गया था।

लेखन कार्य

द्धव ठाकरे महाराष्ट्र देशा और पहावा विट्ठल पुस्तकों के लेखक हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उद्धव ठाकरे: जीवन परिचय, परिवार और उपलब्धियां (हिंदी) jagranjosh.com। अभिगमन तिथि: 3 फरवरी, 2020।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 80px|center भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा 80px|center भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी 80px|center वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 80px|center भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी 80px|center भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक 80px|center बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया 80px|center भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन 80px|center मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल 80px|center भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत 80px|center भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय 80px|center भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन 80px|center झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन 80px|center द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा 80px|center भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी 80px|center भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल 80px|center आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो 80px|center एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान 80px|center आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी 80px|center तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी 80px|center कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार 80px|center जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह 80px|center भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव 80px|center भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे 80px|center शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा 80px|center जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा 80px|center एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा 80px|center भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग 80px|center सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी 80px|center भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 80px|center भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022