1992: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 46: | Line 46: | ||
==वर्ष ईसवी सन् 1992 में जन्मे व्यक्ति== | ==वर्ष ईसवी सन् 1992 में जन्मे व्यक्ति== | ||
* [[6 मार्च]] - [[फवाद मिर्ज़ा]] - भारतीय घुड़सवार हैं। | * [[6 मार्च]] - [[फवाद मिर्ज़ा]] - भारतीय घुड़सवार हैं। | ||
* [[1 मार्च]] - [[शरद कुमार]] - भारतीय पैरा एथलीट हैं। | |||
* [[15 अप्रॅल]] - [[वंदना कटारिया]] - भारतीय फील्ड [[हॉकी]] खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं। | * [[15 अप्रॅल]] - [[वंदना कटारिया]] - भारतीय फील्ड [[हॉकी]] खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं। | ||
* [[5 अप्रॅल]] - [[अतानु दास]] - भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने तीरंदाजी कॅरियर की शुरुआत साल [[2008]] में की थी। | * [[5 अप्रॅल]] - [[अतानु दास]] - भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने तीरंदाजी कॅरियर की शुरुआत साल [[2008]] में की थी। |
Revision as of 11:25, 1 September 2021
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1992 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2049 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1914 है।
वर्ष ईसवी सन् 1992 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1 जनवरी -
- 14 जनवरी -
- इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
- पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।
- 16 जनवरी - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
- 19 जनवरी - इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
- 23 जनवरी - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
- 25 जनवरी - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
- 26 जनवरी - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
- 28 जनवरी - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।
- 29 जनवरी - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
- 31 जनवरी - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता; न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।
- 1 फ़रवरी - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।
- 2 फ़रवरी - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
- 7 फ़रवरी - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
- 10 फ़रवरी - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
- 11 फ़रवरी -
- अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
- जे.के.एल.एफ़. की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल।
- 14 फ़रवरी - सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।
- 21 फ़रवरी - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
- 22 फ़रवरी - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
- 28 फ़रवरी - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
- 10 मार्च - चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
- 12 मार्च - मारिशस गणराज्य घोषित।
- 22 मई - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
- 1 जून - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
- 3 जुलाई - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
- 26 जून - भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
- 12 अगस्त - उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
- 23 सितम्बर - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
- 7 अक्टूबर - भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
- 10 अक्टूबर - दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
- 1 दिसम्बर - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
- 5 दिसंबर - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
- 12 दिसंबर - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
वर्ष ईसवी सन् 1992 में जन्मे व्यक्ति
- 6 मार्च - फवाद मिर्ज़ा - भारतीय घुड़सवार हैं।
- 1 मार्च - शरद कुमार - भारतीय पैरा एथलीट हैं।
- 15 अप्रॅल - वंदना कटारिया - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं।
- 5 अप्रॅल - अतानु दास - भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने तीरंदाजी कॅरियर की शुरुआत साल 2008 में की थी।
- 3 सितम्बर - साक्षी मलिक - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान हैं।
- 16 अक्टूबर - वेद कृष्णमूर्ति - भारतीय महिला क्रिकेटर।
- 1 दिसंबर - भावना कांत - भारतीय वायु सेना की पायलट हैं।
वर्ष ईसवी सन् 1992 में हुए निधन
- 12 जनवरी - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
- 27 जनवरी- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
- 19 फ़रवरी - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
- 15 मार्च -राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 23 मार्च - गुरदयाल सिंह ढिल्लों - भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
- 28 अप्रैल - विनायक कृष्ण गोकाक - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
- 25 अप्रॅल - उज्ज्वला मजूमदार - भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
- 17 जुलाई - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
- 27 जुलाई - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
- 23 सितम्बर - के. वी. के. सुंदरम - भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
- 18 सितम्बर - मुहम्मद हिदायतुल्लाह - भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
- 14 सितम्बर - चंद्रसिंह बिरकाली - आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि
वर्ष ईसवी सन् 1992 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख