कल्पवास: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('कल्पवास का अर्थ होता है संगम के तट पर निवास कर वेदा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (श्रेणी:2013 (को हटा दिया गया हैं।))
Line 26: Line 26:
{{उत्सव और मेले}}
{{उत्सव और मेले}}
[[Category:संस्कृति कोश]]
[[Category:संस्कृति कोश]]
[[Category:2013]]
[[Category:उत्सव और मेले]][[Category:हिन्दू धर्म कोश]]
[[Category:उत्सव और मेले]][[Category:हिन्दू धर्म कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 11:45, 11 January 2013

कल्पवास का अर्थ होता है संगम के तट पर निवास कर वेदाध्ययन और ध्यान करना। प्रयाग के कुम्भ मेले में कल्पवास का अत्यधिक महत्व है। यह माघ के माह में और अधिक महत्व रखता है और यह पौष माह के 11वें दिन से माघ माह के 12वें दिन तक रहता है। कल्पवास को धैर्य, अहिंसा और भक्ति के लिए जाना जाता है और भोजन एक दिन में एक बार ही किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो कल्पवास की प्रतिज्ञा करता है वह अगले जन्म में राजा के रूप में जन्म लेता है।[1]

क्यों और कब से

कल्पवास वेदकालीन अरण्य संस्कृति की देन है। कल्पवास का विधान हज़ारों वर्षों से चला आ रहा है। जब तीर्थराज प्रयाग में कोई शहर नहीं था तब यह भूमि ऋषियों की तपोस्थली थी। प्रयाग में गंगा-यमुना के आसपास घना जंगल था। इस जंगल में ऋषि-मुनि ध्यान और तप करते थे। ऋषियों ने गृहस्थों के लिए कल्पवास का विधान रखा। उनके अनुसार इस दौरान गृहस्थों को अल्पकाल के लिए शिक्षा और दीक्षा दी जाती थी।[1]

कल्पवास के नियम

  • इस दौरान जो भी गृहस्थ कल्पवास का संकल्प लेकर आया है वह पर्ण कुटी में रहता है। इस दौरान दिन में एक ही बार भोजन किया जाता है तथा मानसिक रूप से धैर्य, अहिंसा और भक्तिभावपूर्ण रहा जाता है।
  • पद्म पुराण में इसका उल्लेख है। संगम तट पर वास करने वाले को सदाचारी, शान्त मन वाला तथा जितेन्द्रिय होना चाहिए।
  • कल्पवासी के मुख्य कार्य है:-
  1. तप
  2. होम (हवि)
  3. दान।
  • यहां झोपड़ियों (पर्ण कुटी) में रहने वालों की दिनचर्या सुबह गंगा-स्नान के बाद संध्यावंदन से प्रारंभ होती है और देर रात तक प्रवचन और भजन-कीर्तन जैसे आध्यात्मिक कार्यों के साथ समाप्त होती है।[1]

महत्त्वता

माघ मास में कल्पवास का विशेष महत्व है। माघकाल में संगम के तट पर निवास को 'कल्पवास' कहते हैं। वेदों यज्ञ-यज्ञदिक कर्म ही 'कल्प' कहे गये हैं। यद्यपि कल्पवास शब्द का प्रयोग पौराणिक ग्रन्थों में ही किया गया है, तथापि माघकाल में संगम के तट पर वास कल्पवास के नाम से अभिहित है। इस कल्पवास का पौष शुक्ल एकादशी से आरम्भ होकर माघ शुक्ल द्वादशी पर्यन्त एकमास तक का विधान है। कुछ लोग पौष पूर्णिमा से आरम्भ करते हैं। संयम, अहिंसा एवं श्रद्धा ही 'कल्पवास' का मूल है।[2]




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 इलाहाबाद कुम्भ मेला : क्या होता है कल्पवास? (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) वेब दुनिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 11 जनवरी, 2013।
  2. प्रयागवास-कल्पवास (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) अर्द्ध कुम्भ 2007 इलाहाबाद। अभिगमन तिथि: 11 जनवरी, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख