राष्ट्रीय राजमार्ग 2: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 6: Line 6:
|कहाँ से=[[दिल्ली]]  
|कहाँ से=[[दिल्ली]]  
|कहाँ तक=[[कोलकाता]]
|कहाँ तक=[[कोलकाता]]
|मुख्य जंक्शन=[[फरीदाबाद]], [[मथुरा]], [[आगरा]], [[इटावा]], [[कानपुर]], फ़तेहपुर, [[इलाहाबाद]], [[वाराणसी]], [[सासाराम]] , औरंगाबाद (बिहार), [[धनबाद]], चंपारन, बागोदर, रानीगंज, श्रीरामपुर  
|मुख्य जंक्शन=[[फरीदाबाद]], [[मथुरा]], [[आगरा]], [[इटावा]], [[ओरैया]], [[कानपुर]], फ़तेहपुर, [[इलाहाबाद]], [[वाराणसी]], [[सासाराम]] , औरंगाबाद (बिहार), [[धनबाद]], चंपारन, बागोदर, रानीगंज, श्रीरामपुर  
|शीर्षक 1=पर्यटन स्थल
|शीर्षक 1=पर्यटन स्थल
|पाठ 1=इस राजमार्ग पर स्थित आगरा में प्रसिद्ध [[ताजमहल]], [[लाल क़िला आगरा|आगरा क़िला]] पास ही है।   
|पाठ 1=इस राजमार्ग पर स्थित आगरा में प्रसिद्ध [[ताजमहल]], [[लाल क़िला आगरा|आगरा क़िला]] पास ही है।   

Revision as of 08:29, 13 May 2015

राष्ट्रीय राजमार्ग 2
लम्बाई 1,465 किमी
राज्य दिल्ली (12), हरियाणा (74), उत्तर प्रदेश (752), बिहार (202), झारखंड (190), पश्चिम बंगाल (235)
कहाँ से दिल्ली
कहाँ तक कोलकाता
मुख्य जंक्शन फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, इटावा, ओरैया, कानपुर, फ़तेहपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, सासाराम , औरंगाबाद (बिहार), धनबाद, चंपारन, बागोदर, रानीगंज, श्रीरामपुर
पर्यटन स्थल इस राजमार्ग पर स्थित आगरा में प्रसिद्ध ताजमहल, आगरा क़िला पास ही है।
संबंधित लेख एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय सड़क नेटवर्क, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची
अन्य जानकारी प्राचीन ग्राण्ड ट्रंक रोड ही अब राष्ट्रीय राजमार्ग 1 और राष्ट्रीय राजमार्ग 2 में विभाजित हो चुका है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (अंग्रेज़ी: National Highway 2 अथवा NH2) की कुल लम्बाई 1,465 कि.मी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता तक है। दिल्ली से कोलकाता पहुँचने तक यह हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड राज्यों से होकर गुजरता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के अन्तर्गत फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, सासाराम, औरंगाबाद, धनबाद आदि आने वाले मुख्य नगर हैं। प्राचीन ग्राण्ड ट्रंक रोड, जो कि अब राष्ट्रीय राजमार्ग 1 और राष्ट्रीय राजमार्ग 2 में विभाजित हो चुका है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 की लम्बाई
क्रम संख्या राज्य यात्रा मार्ग (रूट) लम्बाई (कि.मी.)
1. दिल्ली नई दिल्ली 12
2. हरियाणा फरीदाबाद - बल्लभगढ़ - पलवल, होडल 74
3. उत्तर प्रदेश मथुरा - आगरा - इटावा - कानपुर - फतेहपुर - इलाहाबाद - वाराणसी 752
4. बिहार मोहनिया - जहानाबाद - सासाराम - देहरी - औरंगाबाद - मिदनापुर - दोभी - बाराचट्टी 202
5. झारखंड चंपारन - बरही - बरकाटा - बागोदर - दुमरी - तोपचंची - गोबिन्दपुर - निरसा 190
6. पश्चिम बंगाल कुलटी - आसनसोल - रानीगंज - ककसा - वर्द्धमान - पंडुआ - चुंचुरा - श्रीरामपुर - कोलकाता 235
कुल यात्रा मार्ग 1465

यात्रा मार्ग

दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 2/रिंग रोड-दिल्ली सीमा से फरीदाबाद, बल्लभगढ, पलवल, रुधीं, होडल होता हुआ हरियाणा सीमा से उत्तर प्रदेश के कोसी, मथुरा, आगरा, फ़िरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद, गोपीगंज, वाराणसी, चंदौली होता हुआ बिहार में मोहनिया, जहानाबाद, सासाराम, देहरी, औरंगाबाद, मिदनापुर, दोभी, बाराचट्टी होता हुआ बिहार सीमा से झारखंड में चंपारन, बरही, बरकाटा, बागोदर, दुमरी, तोपचंची, गोबिन्दपुर, निरसा होता हुआ पश्चिम बंगाल में कुलटी, आसनसोल, रानीगंज, ककसा, वर्द्धमान, पंडुआ, चुंचुरा, श्रीरामपुर होते हुए कोलकाता तक जाता है।

पर्यटन

1465 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग दिल्ली को कोलकाता से जोड़ता है। इसका रास्ता दिल्ली, मथुरा, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, मोहनिया, बरही, पलसित, बैद्यबटी, बारा होकर कोलकाता तक है। इस राजमार्ग पर पर्यटन के लिए कई प्रसिद्ध स्थान हैं। इस राजमार्ग पर स्थित आगरा में प्रसिद्ध ताजमहल है जो दिल्ली से मात्र 203 कि.मी. दूर है। यहां अपने साधन से मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सकता हैं। इसी राजमार्ग पर दिल्ली से कुल 160 कि.मी. दूरी पर धार्मिक नगरी वृंदावन और मथुरा स्थित है जो कृष्ण की जन्म भूमि है। मथुरा में इसी राजमार्ग के आसपास नंदगांव और बरसाना भी हैं, यहाँ की होली बहुत प्रसिद्ध है। आगरा में ताजमहल, आगरा क़िला देखने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से फ़तेहपुर सीकरी भी पास ही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ही भरतपुर स्थित केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान है जहाँ पर प्रवासी पक्षियों को देखने का आनंद उठाया जा सकता है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख