17 दिसंबर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replacement - "मुगल" to "मुग़ल")
No edit summary
Line 26: Line 26:


==17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति==
==17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति==
* [[1972]] - [[जॉन अब्राहम]] - भारतीय फ़िल्म अभिनेता
* [[1905]] - [[मुहम्मद हिदायतुल्लाह]] - [[भारत]] के पहले [[मुस्लिम]] मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक [[राष्ट्रपति]] थे।
* [[1905]] - [[मुहम्मद हिदायतुल्लाह]] - [[भारत]] के पहले [[मुस्लिम]] मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक [[राष्ट्रपति]] थे।
* [[1869]] - [[सखाराम गणेश देउसकर]] - क्रांतिकारी लेखक, [[इतिहासकार]] तथा पत्रकार थे।
* [[1869]] - [[सखाराम गणेश देउसकर]] - क्रांतिकारी लेखक, [[इतिहासकार]] तथा पत्रकार थे।

Revision as of 10:38, 21 July 2017


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 दिसंबर वर्ष का 351 वाँ (लीप वर्ष में यह 352 वाँ) दिन है। साल में अभी और 14 दिन शेष हैं।

17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1715 - सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1779 - मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्‍व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
  • 1907 - उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
  • 1914 - पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
    • तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
  • 1925 - तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1927 - आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
  • 1929 - महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
  • 1931 - भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
  • 1933 - भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
  • 1940 - महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
  • 1996 - नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।
  • 1971 - भारत-पाक युद्ध समाप्त।
  • 1998 - अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 'आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स' के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
  • 2000 - भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2002 - तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
  • 2005 - भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
  • 2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
  • 2009 - लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
  • 2014 - अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

17 दिसंबर को हुए निधन

17 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख