कुफ़री

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:10, 11 December 2011 by फ़िज़ा (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} '''कुफ़री''' हिमाचल प्रदेश की राजधानी [[शि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

कुफ़री हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। एडवेंचर लर्वस के लिए यह महत्वपूर्ण जगहों में से एक है।

  • स्कीइंग के शौकीन लोग सर्दियों में कुफ़री जा सकते हैं क्योंकि इस मौसम में स्नोफॉल होने से पहाड़ों पर बर्फ़ की सफ़ेद चादर बिछ जाती है।
  • कुफ़री के हिमालय नेचर पार्क और इंडिया टूरिस्ट पार्क में पहाड़ों के विलक्षण जानवरों और पक्षियों को निहारा जा सकता है।
  • कुफ़री के चिड़ियाघर में पक्षियों और जानवरों को करीब से देख सकते हैं।
  • इंदिरा पार्क में याक पर सवारी कर सकते हैं, यहीं पिट्ठू की सवारी भी की जा सकती है। यहाँ से म्हासु पीक देखने लायक है, जहाँ जंगलों से होकर रास्ता जाता है। किसी साफ दिन में यहाँ से बद्रीनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों के दर्शन किए जा सकते हैं। ऊँचाई पर जाने पर सेब के बागान दिखते हैं।
  • कुफ़री से ख़ूबसूरत घुमावदार रास्ता चैल तक जाता है। राजगढ़, साध, टिबा और पंधेवा नामक तीन हिल्स पर टिका चैल प्रकृति का अनुपम उपहार है।
  • सिद्ध बाबा के मंदिर में सिर झुकाए बिना कोई यहाँ से नहीं जाता। यहाँ के महाराज ने इस ख़ूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया था।
  • चैल वाइल्डलाइफ सैंचुरी में घोरल, कक्कर, सांभर, लाल जंगली लोमड़ी जैसे जानवर देखे जा सकते हैं। यहीं पर खलीज और चीर जैसे अनोखे पक्षियों को भी उड़ते देख सकते हैं।
  • 1893 में बने क्रिकट ग्राउंड को विश्व के सबसे ऊँचे क्रिकट पिच और पोलो ग्राउंड के रूप में इसे जाना जाता है।
  • फिशिंग के प्रेमी यहाँ से करीब 29 किलोमीटर दूर गौरा के पास गिरि नदी में इसका लुत्फ उठाते हैं।
  • कंडाघाट और चैल के बीच साधु पुल घुमने आए लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट जैसा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः