वेणुवन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:40, 6 August 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''वेणुवन''' एक कृत्रिम जंगल है, जो राजगीर, [[बिहार|बिहा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

वेणुवन एक कृत्रिम जंगल है, जो राजगीर, बिहार राज्य में स्थित है। यह बाँस का जंगल कभी राजकीय उद्यान हुआ करता था। महाराज अजातशत्रु ने ये विहार ख़ासतौर पर भगवान बुद्ध को उपहार में दिया था, ताकि श्रद्धालु उनके आसानी से दर्शन कर लाभ प्राप्त कर सकें। इसलिए वेणुवन को विश्व का पहला बौद्ध विहार होने का गौरव प्राप्त है।

  • पांच पहाड़ियों से घिरे राजगीर में असंख्य मंदिर हैं। राजगीर न केवल हिन्दू बल्कि बौद्ध और जैन मतावलंबियों के लिए समान रूप से आस्था का केंद्र है।
  • गर्म जलकुंड के पास ही वेणुवन महाविहार स्थित है। ये बाँस का जंगल कभी राजकीय उद्यान था। कहा जाता है गौतम बुद्ध बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद पहली वर्षा ऋतु के चार महीने यहीं रूके थे।
  • राजगीर के महाराज अजातशत्रु ने ये विहार बुद्ध को उपहार में दिया था, ताकि श्रद्धालु उनके आसानी से दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें। इसलिए वेणुवन को विश्व का पहला बौद्ध विहार होने का गौरव प्राप्त है।
  • अब वेणुवन के ही परिसर में एक नव वेणुवन विहार का निर्माण कराया गया है। यहां एक विशाल बुद्ध प्रतिमा भी लगी है। 24 अक्टूबर, 1981 को इस विहार का उदघाटन तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने किया था।[1]
  • यह जगह वर्तमान में पिकनिक और आनंद के लिए एक श्रेष्ठ स्थान है। इस स्थान की वर्षों से उपेक्षा की गई थी, इसलिए राज्य सरकार ने इसे बेहतर बनाने के लिए कई क़दम उठाए हैं।
  • यहाँ पर एक तालाब और फव्वारा भी है। तालाब में काफ़ी संख्या में मछलियाँ हैं। लोग यहां आते हैं और उनके पिकनिक के एक भाग के रूप में इन मछलियों को कुछ न कुछ खिलाना भी शामिल है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मंदिरों की नगरी राजगीर (हिन्दी) दाना-पानी। अभिगमन तिथि: 06 अग्स्त, 2014।

संबंधित लेख

{बिहार के ऐतिहासिक स्थान}}

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः