रिहन्द नदी
रिहन्द नदी का उदगम सरगुजा स्थल मतिरिंगा पहाड़ी के पास अम्बिकापुर तहसील पूर्वी सरगुजा से हुआ है।
- यह सरगुजा ज़िले में दक्षिण से उत्तर से की ओर प्रवाहित होते हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले के चोपन के समीप सोन नदी में मिल जाती है।
- छत्तीसगढ़ में इसकी लम्बाई 145 किलोमीटर है।
- प्रदेश की सीमा पर रिहन्द बाँध बनाया गया है, जिसका आधा हिस्सा उत्तर प्रदेश की सीमा पर (गोविन्द वल्लभ पन्त सागर) पड़ता है।
- इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ गोवरी, मोरना, मोहन आदि हैं।
- इसके प्रवाह क्षेत्र में पूर्वी सरगुजा ज़िले हैं।
|
|
|
|
|