नागालैण्ड के मुख्यमंत्री
[[चित्र:Neiphiu-Rio.jpg|thumb|200px|नेफियू रियो (मुख्यमंत्री, नागालैंड)]]
नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय गणराज्य का 16वाँ राज्य बना। यह राज्य पूर्व में म्यांमार, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे 'पूरब का स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है।
12वीं-13वीं शताब्दी में यहाँ के निवासियों का असम के 'अहोम' लोगों से धीरे-धीरे संपर्क हुआ, लेकिन इससे इन लोगों के रहन-सहन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। उन्नीसवीं शताब्दी में अंग्रेज़ों के आगमन पर यह राज्य ब्रिटिश प्रशासन के अधीन आ गया।
स्वंतत्रता के पश्चात् 1957 में यह क्षेत्र केंद्रशासित प्रदेश बन गया और असम के राज्यपाल द्वारा इसका प्रशासन देखा जाने लगा। यह 'नगा हिल्स तुएनसांग' क्षेत्र कहलाया। यह प्रशासन नागरिकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और यहाँ असंतोष पनपने लगा। अत: 1961 में इसका नाम बदलकर ‘नगालैंड’ रखा गया और इसे 'भारतीय संघ' के राज्य का दर्जा दिया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन 1 दिसंबर, 1963 को हुआ। वर्तमान में यहाँ के मुख्यमंत्री नेफियू रियो हैं।
क्रमांक | नाम | चित्र | कार्यकाल | दल / पार्टी |
---|---|---|---|---|
1. | पी. शीलू एओ | center|80px|पी. शीलू एओ | 1 दिसंबर, 1963 - 14 अगस्त, 1966 | नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन |
2. | टी. एन. अंगमी | center|80px|चित्र उपलब्ध नहीं है | 14 अगस्त, 1966 - 22 फ़रवरी, 1969 | नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन |
3. | होकिशे सेमा | center|80px|होकिशे सेमा | 22 फ़रवरी, 1969 - 26 फ़रवरी, 1974 | नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन |
4. | विज़ोल अंगमी | 26 फ़रवरी 1974 - 10 मार्च 1975 | यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट | |
5. | जॉन बोस्को जसोकी | 10 मार्च 1975 - 20 मार्च 1975 | नागा नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी | |
राष्ट्रपति शासन (20 मार्च 1975 - 25 नवम्बर 1977) | ||||
(5) | जॉन बोस्को जसोकी | 5 जून 1980 - 18 नवम्बर 1982 | नागा नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी | |
(6) | एस. सी. जमीर | 18 नवम्बर 1982 - 28 अक्टूबर 1986 | यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट- प्रोग्रेसिव | |
(3) | होकिशे सेमा | center|80px|होकिशे सेमा | 29 अक्टूबर, 1986 - 7 अगस्त, 1988 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन (7 अगस्त 1988 - 25 जनवरी 1989) | ||||
(6) | एस. सी. जमीर | 25 जनवरी 1989 - 10 मई 1990 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
7. | के. एल. चिश्ली | 16 मई 1990 - 19 जून 1990 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
8. | वमुज़ो फेसाओ | 19 जून 1990 - 2 अप्रैल 1992 | नागालैण्ड पीपुल्स काउंसिल | |
राष्ट्रपति शासन (2 अप्रैल 1992 - 22 फ़रवरी 1993) | ||||
(6) | एस. सी. जमीर | 22 फ़रवरी 1993 - 6 मार्च 2003 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
9. | नेफियू रियो | 6 मार्च 2003 - 3 जनवरी 2008 | नागा पीपुल्स फ्रंट | |
राष्ट्रपति शासन (3 जनवरी 2008 - 12 मार्च 2008) | ||||
(9) | नेफियू रियो | 12 मार्च 2008 - 24 मई 2014 | नागा पीपुल्स फ्रंट | |
10. | टी. आर. जेलियांग | 24 मई 2014 से 8 मार्च 2018 | नागा पीपुल्स फ्रंट | |
(9) | नेफियू रियो | 8 मार्च 2018 - अब तक | नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) |
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |