नक्की झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:58, 9 February 2021 by आदित्य चौधरी (talk | contribs) (Text replacement - "शृंखला" to "श्रृंखला")
Jump to navigation Jump to search
नक्की झील
नाम नक्की झील
देश भारत
राज्य राजस्थान
नगर/ज़िला माउंट आबू
निर्देशांक उत्तर- 24° 35' 52.30", पूर्व-72° 42' 57.35"
अधिकतम गहराई 80 फुट
गूगल मानचित्र गूगल मानचित्र
अन्य जानकारी एक किवदंती है कि इसका निर्माण देवताओं ने अपने नाख़ूनों से खोद कर किया था इसीलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा।
अद्यतन‎

नक्की झील माउंट आबू का प्रमुख आकर्षण है। इस सुंदर झील के किनारे एक सुंदर बगीचा है। यहाँ शाम के समय घूमने और नौका विहार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। नक्की झील राजस्थान की सबसे ऊँची झील है। thumb|250|left|नक्की झील

  • एक किवदंती है कि इसका निर्माण देवताओं ने अपने नाख़ूनों से खोद कर किया था इसीलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा।
  • यह झील सर्दियों में अक्सर जम जाया करती है। झील के किनारे ही यहाँ का मुख्य बाज़ार है जहाँ शाम के समय मेला सा लगा रहता है । इस बाज़ार की वस्तुओं में अधिकतर राजस्थानी व गुजराती छाप नजर आती है।[1]
  • नक्की झील माउंट आबू का दिल है। प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देने वाली यह झील चारों ओर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी है। झील में एक टापू को 70 अश्वशक्ति से चलित विभिन्न रंगों में जल फ़व्वारा लगाकर आकर्षक बनाया गया है जिसकी धाराएँ 80 फुट की ऊँचाई तक जाती हैं। आरंभ में इसे नख की झील कहा जाता था। समय के साथ बदल कर इसका नाम नक्की झील पड़ गया।
  • झील से चारों ओर के पहाड़ियों का नज़ारा बेहद सुंदर दिखता है। हरी-भरी पहाडि़यों से घिरी नक्की झील लगभग ढाई किलोमीटर के दायरे में फैली है। इस के चारों तरफ एक साफ-सुथरी सड़क है। इसके किनारे एक छोटा-सा पार्क है।
  • झील के किनारे पर बैठे कर काफ़ी देर तक लोग झील में तैरते सफ़ेद जलचर और तैरती नौकाओं को देखते है और नौका विहार का आनंद लेते हैं। झील के पास एक पार्क है वहाँ लोग रंग-बिरंगी पोशाक किराये पर लेकर तसवीरें खिंचते हैं।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नक्की झील (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) भारत यात्रा। अभिगमन तिथि: 16 मई, 2011
  2. राजस्थान का ख़ूबसूरत और एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (हिन्दी) वेब वार्ता। अभिगमन तिथि: 13 जून, 2010

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः