भावनगर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:25, 25 January 2011 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('{{tocright}} भावनगर गुजरात राज्य, उत्तर में [[अहमदाबाद ज़िल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भावनगर गुजरात राज्य, उत्तर में अहमदाबाद ज़िले के पूर्व में खम्भात की खाड़ी, दक्षिण में सुरेन्द्रनगर ज़िले और पश्चिम में जुनागढ़ ज़िले से घिरा हुआ है। भावनगर दक्षिणपूर्वी काठियावाड़ और सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। शासकीय राज्यों की राजधानी भावनगर अनेको तालाबों और मंदिरों का घर कहा जाता था।

इतिहास

भावनगर की स्थापना 1743 ईस्वी में भावसिंहजी गोहिल ने छोटे से गाँव वडवा के किनारे की थी। भावनगर एक सुविकसित बंदरगाह था। वर्तमान समय में घोंघा और अलंग बंदरगाह पर जहाज़ तोडने का बहुत बड़ा उद्योग विकसित हुआ है। टाउन हॉल पहले दरबार हॉल (1932 ईस्वी) के नाम से प्रसिद्ध था, जहाँ सर कृष्णकुमार सिंह जी का राज्याभिषेक संपन्न हुआ था। विक्टोरिया पार्क पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग है।

यातायात और परिवहन

हवाई मार्ग

भावनगर मुम्बई और सूरत से बहुत सी घरेलू एयरलाइन्स के साथ जुडा हुआ है।

रेल मार्ग

भावनगर पश्चिमी रेलवे लाइन से जुडा है।

सडक मार्ग

राज्य परिवहन की बसें और प्राइवेट लक्जरी कोच इस शहर को गुजरात के कई अन्य केन्द्रों से जोडती है।

कृषि और खनिज

भावनगर की मुख्य फ़सलों में बाजरा, गेहूँ और कपास की उपज होती है।

शिक्षा

भावनगर में पढाई के अनेकों अच्छे संस्थान है। जिनमें प्रमुख है सर पी. पी. साइंस इंस्टीट्यूट, श्यामलदास कॉलेज जहां (महात्मा गाँधी ने शिक्षा ग्रहण की थी) एलफर्ड हाई स्कूल और केन्द्रीय नमक शोध संस्थान है।

पर्यटन

पर्यटको के लिए यहां शत्रुंजय हिल पर स्थित जैन मंदिर पलिताना और वेलवदर अभ्‍यारण्य भारतीय ब्लैक बक का प्रसिद्ध घर है। दरबारगढ (शाही निवास) नगर के मध्य में स्थित है। भावनगर के शासकों ने मोतीबाग़ और नीलमबाग़ महल को अपना स्थाई निवास बनाया था। भावनगर लगभग दो शताब्दी तक बडा बन्दरगाह बना रहा और यहाँ से अफ्रीका, मोजांबिक, जंजीबार, सिंगापुर और खाडी के देशों के साथ व्यापार चलता था। गाँधी स्मृति एक संग्रहालय है जहां गांधी से संबंधित पुस्तके और गांधी के फोटो देखे जा सकते है। साथ ही यहाँ सौराष्ट्र की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली सामग्री का अच्छा संग्रह भी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः