भारत भवन भोपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:00, 20 February 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - " मे " to " में ")
Jump to navigation Jump to search
  • भारत भवन, राष्‍ट्रीय प्रान्त मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में स्थित सबसे अनूठे राष्‍ट्रीय संस्‍थानों में से है जोकि एक विविध कला संग्रहालय भी है।
  • भारत भवन भोपाल के बड़े तालाब के निकट स्थित है।
  • भारत भवन को 1982 में स्‍थापित किया गया था।
  • भारत भवन मुख्य रूप से यह प्रदर्शन कला और दृश्य कला का केंद्र है।
  • भारत भवन में अनेक रचनात्‍मक कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है।
  • भारत भवन विशाल क्षेत्र में फैले हुआ है और इसके आस-पास का प्राकृतिक सौंदर्य इसे और भी भव्य बनाता है।
  • भारत के विभिन्‍न पारंपरिक शास्‍त्रीय कलाओं के संरक्षण का यह प्रमुख केन्‍द्र है।
  • भारत भवन में म्‍युजियम ऑफ आर्ट, आर्ट गैलरी, ललित कला संग्रह, इनडोर या आउटडोर ओडोटोरियम, रिहर्सल रूम, भारतीय काव्‍य की पुस्‍तकालय आदि कई चीजें शामिल हैं।
  • शामला पहाडियों पर स्थित इस भवन को प्रसिद्ध वास्‍तुकार चार्ल्‍स कोरेया ने अभिकल्प किया था।
  • चार्ल्‍स कोरेया का कहना है-

यह कला केन्द्र एक बहुत ही सुंदर स्थान पर स्थित है, पानी पर झुका हुआ एक पठार जहाँ से तालाब और ऐतिहासिक शहर दिखाई देता है।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः