कच्छ का रण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:05, 11 March 2011 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('*'''कच्छ का रण''' गुजरात राज्य में [[कच्छ ज़िला|कच्छ ज़ि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • कच्छ का रण गुजरात राज्य में कच्छ ज़िले के उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ एक नमकीन दलदल का वीरान स्थल है।
  • कच्छ का रण लगभग 23,300 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह समुद्र का ही एक सँकरा अंग है जो भूकंप के कारण संभवत: अपने मौलिक तल को ऊपर उभर आया है और परिणामस्वरूप समुद्र से पृथक हो गया है।
  • सिकंदर महान के समय यह नौगम्य झील था। उत्तरी रण, जो लगभग 257 कि.मी. में फैला हुआ है। पूर्वी रण अपेक्षाकृत छोटा है। इसका क्षेत्रफल लगभग 5,178 वर्ग कि.मी. है।
  • मार्च से अक्टूबर मास तक यह क्षेत्र अगम्य हो जाता है। सन 1819 ई. के भूकंप में उत्तरी रण का मध्य भाग किनारों की अपेक्षा अधिक ऊपर उभर गया। इसके परिणामस्वरूप मध्य भाग सूखा तथा किनारे पानी, कीचड़ तथा दलदल से भरे हैं। ग्रीष्म काल में दलदल सूखने पर लवण के श्वेत कण सूर्य के प्रकाश में चमकने लगते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः