असित

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:37, 1 July 2011 by लक्ष्मी (talk | contribs) ('#एक सिद्ध महात्मा जो भीष्म को मृत्यु के समय उनसे मि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  1. एक सिद्ध महात्मा जो भीष्म को मृत्यु के समय उनसे मिलने गये थे[1]युधिष्ठिर के यज्ञ में भी निमंत्रित थे[2]। स्यमंतपंचक में यह श्रीकृष्ण से मिले थे[3]द्वारका छोड़ पिंडारक जानेवाले ऋषियों में यह भी एक थे[4]श्रीकृष्ण के कुरुक्षेत्र वाले यज्ञ में यह पुरोहित थे। सरस्वती नदी का एक स्थान इनको अति प्रिय था[5]
  2. कश्यप के पुत्र एक गोत्रकार ऋषि जिनका विवाह हिमवान की पुत्री एकपर्णा से हुआ था। ये ब्रह्मवादी तथा मंत्रद्रष्टा थे। यह देवल के पिता थे जो एकपर्णा के मानसपुत्र थे[6]
  3. एक पहाड़ जहाँ असित ऋषि का आश्रम था[7] यहाँ श्राद्ध करने का अनंत फल कहा गया है[8]
  4. एक ऋषि का नाम जिससे पृथ्वी ने संसार के राजाओं के अज्ञानता का रहस्य कहा था और ऋषि ने यह संवाद राजा जनक से कहा था[9]
  5. एक ऋषि, जिन्होंने दाशराज से सत्यवती का हाथ माँगा था, किंतु दाशराज ने इनका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (भाग.1.9.7)
  2. (भाग.10.74.7)
  3. (भाग.10.84.3)।
  4. (भाग.11.1.12.)।
  5. (भाग.3.1.22)।
  6. (ब्रह्मां. 2.32.112;3.8.29;10-18; मत्स्य. 145. 107; वायु. 59.103;70.25; 72.17)
  7. (वायु.77.39)
  8. (ब्रह्मां.3.13.39)
  9. (विष्णु. 4.24.127)

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः