स्वामी रामतीर्थ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:32, 6 March 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} {tocright}} '''स्वामी रामतीर्थ''' (जन्म: 22 अक्टूबर 187...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

{tocright}} स्वामी रामतीर्थ (जन्म: 22 अक्टूबर 1873; मृत्यु: 27 अक्टूबर 1906) वेदांत की जीती-जागती मूर्ति थे।

जन्म

स्वामी रामतीर्थ का जन्म अविभाजित पंजाब के मुरारीवाला गांव में 1873 ई. में हुआ था।

जीवन परिचय

इनका बचपन का नाम तीर्थराम था। इन्होंने बड़ी हृदय-विदारक परिस्थितियों में विद्याध्ययन किया। आध्यात्मिक लग्न और तीव्र बुद्धि इनमें बचपन से ही थी। अध्ययन पूरा करने के बाद गणित के प्रोफेसर बने, किंतु ध्यान आध्यात्म में ही लगा रहता था। अत: एक दिन गणित की अध्यापकी को अलविदा कहकर साधना के उद्देश्य से उत्तराखंड की ओर चल दिए। संन्यास ग्रहण किया, तीर्थराम से स्वामी रामतीर्थ बन गए। यहीं इन्हें आत्मबोध हुआ। ये किसी के चेले नहीं बने, न कभी किसी को अपना चेला बनाया। अद्वैत वेदांत इनका प्रिय विषय था और जीवन से जुड़ा हुआ था। स्वामीजी हिन्दी के समर्थक थे और देश की स्वतंत्रता के स्वप्न देखा करते थे। वे कहा करते थे कि राष्ट्र के धर्म को निजी धर्म से ऊंचा स्थान दो। देश के भूखे नारायणों की और मेहनत करने वाले विष्णु की पूजा करो।

स्वामीजी ने जापान और अमेरिका की यात्रा की और सर्वत्र लोग उनके विचारों की ओर आकृष्ट हुए। वे स्वामी विवेकानंद के समकालीन थे और दोनों में संपर्क भी था।

मृत्यु

1906 ई. में दीपावली के दिन, जब वे केवल 33 वर्ष के थे, टिहरी के पास भागीरथी में स्नान करते समय भंवर में फंस जाने के कारण उनका शरीर पवित्र नदी में समा गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः