प्रयाग शक्तिपीठ
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
प्रयाग शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है।
- प्रयाग (इलाहाबाद) में तीन मंदिरों को, मतांतर से, शाक्तिपीठ माना जाता है और तीनों ही मंदिर प्रयाग शक्तिपीठ की शक्ति 'ललिता' के हैं।
- ये तीन मंदिर हैं- अक्षयवट (किले) के निकट मीरापुर में और अलोपी मंदिर।
- प्रयाग में सती की हस्तांगुली का निपात हुआ है था। यहाँ की शक्ति 'ललिता' तथा भैरव 'भव' हैं।
- अक्षयवट क़िले में कल्याणी- ललिता देवी मंदिर के समीप ही ललितेश्वर महादेव का भी मंदिर है।
- मत्स्यपुराण में वर्णित 108 शक्तिपीठों में यहाँ की देवी का नाम 'ललिता' दिया गया है।[1]
- इलाहाबाद-कानपुर मार्ग पर इलाहाबाद से 54 किलोमीटर भी आगे बौद्धों का पावन तीर्थ तथा बौद्ध केंद्र-कौशांबी है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ प्रयागे ललिता देवी, "नैमिषे लिंगधारिणी" (मत्स्यपुराण अध्याय 13), "प्रयागे ललितादेवी कामाक्षी गंधमादने" (श्रीमद् देवीभागवत- 7/30)