ताजमहल -साहिर लुधियानवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:08, 23 June 2013 by आरिफ़ बेग (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
ताजमहल -साहिर लुधियानवी
कवि साहिर लुधियानवी
जन्म 8 मार्च, 1921
जन्म स्थान लुधियाना, पंजाब
मृत्यु 25 अक्तूबर, 1980
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
मुख्य रचनाएँ तल्ख़ियाँ (नज़्में), परछाईयाँ (ग़ज़ल संग्रह)
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
साहिर लुधियानवी की रचनाएँ

ताज तेरे लिये इक मज़हर-ए-उल्फ़त ही सही
तुझको इस वादी-ए-रंगीं से अक़ीदत ही सही[1]

मेरी महबूब कहीं और मिला कर मुझ से!

बज़्म-ए-शाही[5] में ग़रीबों का गुज़र क्या मानी
सब्त[6] जिस राह में हों सतवत-ए-शाही[7] के निशाँ
उस पे उल्फ़त भरी रूहों का सफ़र क्या मानी[2]

मेरी महबूब! पस-ए-पर्दा-ए-तशहीर-ए-वफ़ा[3]

तू ने सतवत के निशानों को तो देखा होता
मुर्दा शाहों के मक़ाबिर से बहलने वाली
अपने तारीक मकानों को तो देखा होता[4]

अनगिनत लोगों ने दुनिया में मुहब्बत की है
कौन कहता है कि सादिक़ न थे जज़्बे उनके
लेकिन उन के लिये तशहीर का सामान नहीं
क्योंकि वो लोग भी अपनी ही तरह मुफ़लिस थे[5]

ये इमारात-ओ-मक़ाबिर, ये फ़सीलें, ये हिसार
मुतल-क़ुलहुक्म शहंशाहों की अज़मत के सुतूँ
सीना-ए-दहर के नासूर हैं ,कुहना नासूर
जज़्ब है जिसमें तेरे और मेरे अजदाद का ख़ूँ[6]

मेरी महबूब ! उन्हें भी तो मुहब्बत होगी
जिनकी सन्नाई ने बख़्शी है इसे शक्ल-ए-जमील
उन के प्यारों के मक़ाबिर रहे बेनाम-ओ-नमूद
आज तक उन पे जलाई न किसी ने क़ंदील[7]

ये चमनज़ार ये जमुना का किनारा ये महल
ये मुनक़्क़श दर-ओ-दीवार, ये महराब ये ताक़[8]

इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर
हम ग़रीबों की मुहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़

मेरी महबूब कहीं और मिला कर मुझ से!


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मज़हर-ए-उल्फ़त=प्रेम का द्योतक; रंगीं=रमणीय स्थान; अक़ीदत=श्रद्धा
  2. बज़्म-ए-शाही=बादशाहों के दरबार; सब्त=अंकित; सतवत-ए-शाही=राजसी वैभव
  3. पस-ए-पर्दा-ए-तशहीर-ए-वफ़ा=प्रेम के विज्ञापन के परदे के पीछे
  4. सतवत=राजसी वैभव; मक़ाबिर=मक़बरों; तारीक=अंधेरे
  5. सादिक़=पवित्र; जज़्बे=भावनायें; तशहीर=विज्ञापन; मुफ़लिस=निर्धन
  6. इमारात-ओ-मक़ाबिर=भवन और मक़बरे; फ़सीलें=परिकोटे; हिसार=क़िले; मुतल-क़ुलहुक्म=आदेश देने में स्वतन्त्र; सुतूँ=वैभव के खम्भे; सीना-ए-दहर=संसार के वक्षस्थल के; कुहना=पुराने; जज़्ब है=समाया हुआ है; अजदाद=पूर्वजों
  7. सन्नाई=कारीगरी; बख़्शी=प्रदान की है; शक्ल-ए-जमील=सुन्दर रूप; मक़ाबिर=मक़बरे; बेनाम-ओ-नमूद=अनाम और बिना निशान के; क़ंदील=मोमबती
  8. चमनज़ार= उद्यान; मुनक़्क़श=नक़्क़ाशी किए हुए

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः