चकराता उत्तराखण्ड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:55, 26 June 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''चकराता''' एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो [[कलसी उत्तरा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

चकराता एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो कलसी, उत्तराखण्ड में स्थित है। यह स्थान अपने शांत वातावरण और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ दूर-दूर तक फैले घने जंगलों में जौनसारी जनजाति के आकर्षक गाँव हैं। चकराता साहसिक खेलों को पसन्द करने वाले लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण स्थान है। यहाँ पर पैरासेलिंग, ट्रैकिंग, स्कीइंग और तीरंदाजी आदि की अच्छी सुविधाएँ हैं। चकराता में भारतीय सेना के जवानों को कमांडों ट्रेनिंग भी दी जाती है।

स्थिति तथा स्थापना

चकराता समुद्र के तल से सात हज़ार फीट की ऊँचाई पर स्थित है और देहरादून से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर है। इस नगर की स्थापना कर्नल ह्यूम और उनके सहयोगी अधिकारियों द्वारा की गई थी। कर्नल ह्यूम ब्रिटिश सेना की 55 रेजिमेंट से सम्बन्धित थे। चकराता के शानदार वातावरण को देखते हुए ही अंग्रेज़ों ने इसे समर आर्मी बेस के रूप में प्रयोग किया था।

पर्यटक स्थल

चकराता प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग में रूचि लेने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। यहाँ विभिन्न साहसिक गतिविधियाँ, जैसे- रिवर राफ्टिंग, कोर्स्सिंग, कयाकिंग, पैरासेलिंग, पुल निर्माण, राप्पेल्लिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का आनंद लिया जा सकता है। इन सब गतिविधियों को यहाँ स्थित विभिन्न रिसोर्ट के विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित कराया जाता है। पर्यटक वॉलीबॉल, बाधा पाठ्यक्रम, बास्केटबॉल, गोल्फ और माउंटेन बाइकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस जगह पैरासेलिंग, ट्रैकिंग, स्कीइंग और तीरंदाजी के लिए भी कई सुविधाएँ है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः