पुरातत्वीय संग्रहालय, रोपड़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:06, 19 February 2015 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''पुरातत्वीय संग्रहालय, रोपड़''' भारत के ऐतिहासिक [[प...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पुरातत्वीय संग्रहालय, रोपड़ भारत के ऐतिहासिक पंजाब राज्य के रूपनगर ज़िले (रोपड़) में स्थित है। यह पुरातत्‍वीय संग्रहालय सतलुज नदी के तट पर रूपनगर-चंडीगढ़ राजमार्ग पर चंडीगढ़ से 40 कि.मी. उत्‍तर-पूर्व में स्‍थित है। इसे 1998 में जनता के लिए खोला गया था।

विशेषताएँ

  • इस संग्रहालय में स्‍वतंत्र भारत में खुदाई किए गए प्रथम हड़प्पा स्‍थल रोपड़ के समीप खुदाई स्‍थल के पुरातत्‍वीय अवशेष मौजूद हैं।
  • इस खुदाई में हड़प्‍पा से मध्य काल तक की सांस्‍कृतिक श्रृंखला उजागर हुई।
  • महत्‍वपूर्ण प्रदर्शित वस्‍तुओं में हड़प्‍पा काल की पुरावस्‍तुएं, चित्रित भूरे मृदभांड युग की संस्‍कृति, शक, कुषाण, गुप्‍त कालों की वस्‍तुएं जैसे वीणा वादिनी (वीणा बजाती हुई नारी), सेलखड़ी की मुद्रा, तांबे और कांसे के औजार, अंगूठी का नग, यक्षी की मूर्ति, चंद्रगुप्‍त के स्‍वर्ण सिक्‍के शामिल हैं।
  • इसके अलावा, भ्रमणार्थी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के महत्‍वपूर्ण संरक्षित स्‍मारकों और विश्‍व धरोहर स्‍मारकों की झलक पा सकते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संग्रहालय-रोपड़ (हिन्दी) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण। अभिगमन तिथि: 19 फ़रवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः