राष्ट्रमंडल खेल 2022

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:38, 6 September 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''राष्ट्रमंडल खेल 2022''' या '''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022''' (अंग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राष्ट्रमंडल खेल 2022 या कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (अंग्रेज़ी: Commonwealth Games 2022) का आयोजन बर्मिघम, इंग्लैंड में किया गया था। वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ 28 जुलाई, 2022 को हुआ और समापन समारोह 8 अगस्त, 2022 को हुआ। इन खेलों में 72 देशों ने शिरकत की और 283 स्पर्द्धाओं पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 178 मेडल लेकर सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया रहा। उसने 67 गोल्ड अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड रहा, जिसे कुल 176 मेडल मिले। जिनमें से 57 गोल्ड थे। तीसरे नंबर पर कनाडा रहा, जिसे 92 मेडल मिले। उसने कुल 26 गोल्ड हासिल किए। भारत इस बार मेडल तालिका में चढ़कर चौथे स्थान पर रहा। भारत को कुल 61 मेडल मिले, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक रहे। भारत ने 16 स्पर्द्धाओं में ये प्रदर्शन किया।

भारत के पदक विजेता

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई प्रतिस्पार्धाओं में भाग लिया और पदक जीते। वे खिलाड़ी जिन्होंने स्वर्ण पदक, रजत पदक तथा कांस्य पदक प्राप्त किये, उनके नाम इस प्रकार हैं-

22 स्वर्ण

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर लाठ, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन मलिक, भाविना पटेल, नीतू घंघास, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निखत ज़रीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला, पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, शरत कमल

16 रजत

संकेत महादेव सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला लिकमाबाम, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशू मलिक, प्रियंका गोस्वामी, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबुबकर, शरत कमल-जी. साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर अहलावत, पुरुष हॉकी टीम।

23 कांस्य

गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन लंबोरिया, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, जी. साथियान[1]

2026 राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन साल 2026 में विक्टोरिया में किया जाएगा, जिसमें अधिकांश इवेंट राज्य के क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले विक्टोरिया 2026 एक मल्टी-सिटी मॉडल पेश करेगा जो वैश्विक खेल को Geelong, Bendigo, Ballarat, और Gippsland में चार क्षेत्रीय केंद्रों तक पहुंचाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स, 2026 में 74 देशों के भाग लेने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह 17 मार्च, 2026 को होगा और समापन 29 मार्च, 2026 को होगा।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. CWG का समापन (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 06 सितंबर, 2021।
  2. Commonwealth Games 2022 Medal Tally (हिंदी) hindi.sscadda.com। अभिगमन तिथि: 06 सितंबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः