राडद्रह
राडद्रह एक प्राचीन जैन तीर्थ स्थान था, जिसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथ 'तीर्थमाला चैत्यवंदन' में है-
'वंदे सत्यपुरै च बाहड़पुरे, राडद्रहे वायडे।'
- इस स्थान का प्राचीन साहित्य में 'लाटह्रद' नाम भी प्राप्त है।
- यह जैन तीर्थ गुजरात में था, किंतु इसका अभिज्ञान संदिग्ध है।
- 1209 विक्रम संवत के एक अभिलेख में इस स्थान को गुजरात नरेश कुमारपाल के सामंत राज अल्हणदेव की जागीर के अन्तर्गत बताया गया है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 785 |