भूपेश बघेल
(Redirected from Bhupesh Baghel)
भूपेश बघेल
| |
पूरा नाम | भूपेश बघेल |
जन्म | 23 अगस्त, 1961 |
जन्म भूमि | दुर्ग, छत्तीसगढ़ |
पति/पत्नी | मुक्तेश्वरी बघेल |
संतान | चार |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
पद | मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) |
कार्य काल | 17 दिसम्बर 2018 से 13 दिसंबर, 2023 |
चुनाव क्षेत्र | पाटन |
अन्य जानकारी | भूपेश बघेल कई सारे सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की पहल करने के लिये जाना जाता है। विवाह आदि में पैसे की बर्बादी को रोकने का उनका अभियान अब तक का सबसे सफल अभियान रहा है। |
बाहरी कड़ियाँ | 17:28, 3 जनवरी 2024 (IST)
|
भूपेश बघेल (अंग्रेज़ी: Bhupesh Baghel, जन्म- 23 अगस्त, 1961) कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक है। वे छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश बघेल काफी महत्त्व रखते हैं। भूपेश बघेल ने 80 के दशक में 'यूथ कांग्रेस' के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। साल 1990 से 1994 तक वह जिला युवक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे थे। 1993 से 2001 तक वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक भी रहे।
- दिसम्बर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ मिली जीत के बाद भूपेश बघेल को राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया।
- भूपेश बघेल विधानसभा में पाटन सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- वे छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।
- शुरू से ही सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखने वाले भूपेश बघेल अपने छात्र जीवन से ही राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ गये थे। स्नातक की पढ़ाई के समय उन्होंने कई सारे राजनीतिक कार्यक्रमों एवं अभियानों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।[1]
- भूपेश बघेल कई सारे सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की पहल करने के लिये जाना जाता है। विवाह आदि में पैसे की बर्बादी को रोकने का उनका अभियान अब तक का सबसे सफल अभियान रहा है। इस अभियान के तहत वे कम से कम बजट में शादियाँ करवाते हैं। लगभग हर वर्ष वे सामूहिक विवाह का आयोजन करवाते हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भूपेश बघेल जीवनी (हिंदी) hindi.oneindia। अभिगमन तिथि: 22 जनवरी, 2020।
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |