मालशेज़ घाट: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''मालशेज़ घाट''' महाराष्ट्र राज्य के [[पुणे ज़िला|पुण...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
Line 13: | Line 13: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल}} | {{महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल}} | ||
[[Category:महाराष्ट्र]][[Category:महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल]][[Category:पर्यटन | [[Category:महाराष्ट्र]][[Category:महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल]][[Category:पर्यटन कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 12:44, 21 January 2013
मालशेज़ घाट महाराष्ट्र राज्य के पुणे ज़िले के पश्चिमी घाट श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध घाट है। यह घाट समुद्र की सतह से लगभग 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह एक शानदार पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है, जो स्वास्थ्यवर्धक और सुखद जलवायु से परिपूर्ण है।
पर्यटन स्थल
मालशेज़ घाट अपनी अनगिनत झीलों और चट्टानी पर्वतों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह प्रकृति प्रेमियों, सुख की खोज करने वालों, साहसिकों और ट्रेकर्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। हरे भरे जंगलों से परिपूर्ण इस स्थान में कई नदियाँ हैं, जो यहाँ से बहती हैं। अनेक ऐतिहासिक क़िले भी हैं, जो प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास की झलक प्रस्तुत करते हैं। यहाँ पर कई खूबसूरत जलप्रपात भी हैं, जो मानसून में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अनेक तरह के जीव-जंतु और वनस्पतियाँ हैं, जो यहाँ के अभ्यारण्य में पाए जाते हैं। ये सभी चीजें मालशेज़ घाट को अन्य समकालीन प्रतियोगियों से अलग करती हैं।
प्रमुख आकर्षण
मानसून के दौरान छुट्टी मनाने के लिए मालशेज़ घाट सबसे उपयुक्त स्थान है। यहाँ के रास्तों से चलने पर बादलों में चलने के जैसे स्वर्गीय सुख का एहसास होता है। इस ऊँचाई पर इतने घने बादल होते हैं कि पर्यटक बादलों में से चलने के अनुभव का आनंद उठा सकते हैं। चमकती हुई नदी और जंगल की पृष्ठभूमि में स्थित पिंपल गाँव और जोग बाँध में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों को देखना पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए आनंददायक होता है।
क़िले
पर्यटकों को यहाँ रहते हुए फ्लेमिंगो पक्षियों को अवश्य देखना चाहिए। वास्तुकला के प्रति उत्साही लोग अजोबा का पहाड़ी क़िला, जीवधन चावंड क़िला और प्रतिष्ठित हरिश्चंद्रगढ़ क़िला देख सकते हैं। इस क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण शिवनेरी का क़िला है, जो महान मराठा शासक शिवाजी महाराज का जन्म स्थल है। ट्रेकिंग या पैदल लंबी यात्रा अन्य गतिविधियाँ हैं, जो पर्यटक यहाँ कर सकते हैं। मालशेज़ घाट में और भी कई आकर्षण स्थल हैं, हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
|
|
|
|
|