बराबर की गुफ़ाएँ: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
Line 43: Line 43:


{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==वीथिका==
<gallery>
चित्र:Barabar-Caves.jpg|[[बराबर पहाड़ी]] पर गुफ़ाएँ
चित्र:Sudama-Cave-Barabar-Bihar.jpg|सुदामा गुफ़ा का प्रवेश द्वार
चित्र:Lomas-Rishi-Cave-at-Barabar-Bihar.jpg|लोमश ऋषि गुफ़ा
चित्र:Lomas-Rishi-Cave-Inscription-in-Barabar-Caves.jpg|लोमश ऋषि गुफ़ा में स्थित [[शिलालेख]]
चित्र:Barabar-Caves-1.jpg|बराबर गुफ़ा का भीतरी दृष्य
</gallery>
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>

Latest revision as of 09:29, 1 April 2015

चित्र:Disamb2.jpg बराबर एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- बराबर (बहुविकल्पी)
बराबर की गुफ़ाएँ
विवरण 'बराबर की गुफ़ाएँ' बिहार स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक तथा पर्यटन स्थल है। इन सात गुफ़ाओं में से तीन में अशोक के अभिलेख अंकित हैं।
राज्य बिहार
ज़िला गया
निर्माण काल मौर्य काल
निर्माणकर्ता अशोक
संबंधित लेख मौर्य काल, अशोक, अशोक के शिलालेख, बराबर पहाड़ी, बिहार पर्यटन
अन्य जानकारी सात में से तीन गुफ़ाओं में अशोक के शिलालेख होने से यह ज्ञात होता है कि दो गुफ़ाएँ अशोक द्वारा शासन के 12वें वर्ष और क्रमशः 19 वें वर्ष में भिक्षुओं को दान में दी गयीं।

बराबर की गुफ़ाएँ बिहार के गया ज़िले में स्थित है। इस पहाड़ी में सात प्राचीन गुफ़ाएँ विस्तृत प्रकोष्ठों के रूप में निर्मित हैं। इन सात गुफ़ाओं में से तीन में अशोक के अभिलेख अंकित हैं। इनसे विदित होता है कि मूलतः इनका निर्माण अशोक के समय आजीवक सम्प्रदाय के भिक्षुओं के निवास के लिए करवाया गया था।

  • मौर्य काल की बराबर गुफ़ाएँ देश की सबसे पुरानी पत्थरों से काटी गई गुफ़ाएँ हैं, जो आज भी विद्यमान हैं।
  • बराबर की ज़्यादातर गुफ़ाओं में दो कक्ष हैं, जो पूरी तरह से ग्रेनाइट से काटे गये हैं। इनकी भीतरी सतह बहुत ही चमकदार होने के कारण आवाज़ की गूँज बहुत शानदार होती है।[1]
  • ये गुफ़ाएँ पत्थरों की कटाई वाली वास्तुकला शैली के शानदार उदाहरण हैं।
  • इन गुफ़ाओं में परिवर्ती काल के कुछ अन्य अभिलेख भी हैं, जिनमें मौखरिवंशीय नरेश अनंतवर्मन का एक अभिलेख उल्लेखनीय है।
  • बराबर गुफ़ाओं का निर्माण अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ई.पू. में बराबरनागार्जुनी चट्टानों को काटकर करवाया गया था।
  • बराबर पहाड़ी पर स्थित सात में से तीन गुफ़ाओं में अशोक के शिलालेख होने से यह ज्ञात होता है कि दो गुफ़ाएँ अशोक द्वारा शासन के 12वें वर्ष और क्रमशः 19 वें वर्ष में भिक्षुओं को दान में दी गयीं।
  • अशोक की प्रमुख गुफ़ाएँ हैं- 'कर्णचैपार', 'विश्वझोपड़ी' और 'सुदामा गुफ़ा'।
  • दशरथ की गुफ़ाओं में लोमश ऋषि की गुफ़ा तथा गोपिका गुफ़ा उल्लेखनीय है।
  • नागार्जुन पहाड़ी की तीनों गुफ़ाओं में अशोक के पौत्र देवानांप्रिय दशरथ के अभिलेख अंकित हैं, जो भिक्षुओं के आजीवक सम्प्रदाय के लिए दी गयी थीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बराबर गुफ़ाएँ, बोधगया (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 01 अप्रॅल, 2015।

संबंधित लेख