यूनेस्को: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replacement - " एंव " to " एवं ")
Line 2: Line 2:
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) 'संयुक्त राष्ट्र संघ' का एक घटक है, जिसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति तथा समझबूझ को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना के पीछे इस समझ का आदर्श है कि 'चूंकि युद्ध लोगों के मस्तिष्क में उत्पन्न होते हैं, इसलिए मनुष्य के मस्तिष्क में ही शांति की रक्षा का सृजन होना चाहिए।'
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) 'संयुक्त राष्ट्र संघ' का एक घटक है, जिसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति तथा समझबूझ को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना के पीछे इस समझ का आदर्श है कि 'चूंकि युद्ध लोगों के मस्तिष्क में उत्पन्न होते हैं, इसलिए मनुष्य के मस्तिष्क में ही शांति की रक्षा का सृजन होना चाहिए।'
==स्थापना==  
==स्थापना==  
यूनेस्को की स्थापना 1945 में की गई थी, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अन्य अभिकरणों में मानव विकास को बढ़ावा देने को शांति की संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण घटक समझा जाता है। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। [[भारत]] सरकार ने यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए 1949 ने एक अंतरिम 'भारतीय राष्ट्रीय आयोग' (आईएनसीसीयू) का गठन किया, जिसे 1951 में स्थायी स्वरूप दिया गया। आयोग में शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, समाज विज्ञान, संस्कृति एंव संचार से संबधित पांच उप-आयोग हैं।
यूनेस्को की स्थापना 1945 में की गई थी, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अन्य अभिकरणों में मानव विकास को बढ़ावा देने को शांति की संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण घटक समझा जाता है। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। [[भारत]] सरकार ने यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए 1949 ने एक अंतरिम 'भारतीय राष्ट्रीय आयोग' (आईएनसीसीयू) का गठन किया, जिसे 1951 में स्थायी स्वरूप दिया गया। आयोग में शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, समाज विज्ञान, संस्कृति एवं संचार से संबधित पांच उप-आयोग हैं।
==सदस्य==
==सदस्य==
{{tocright}}
{{tocright}}

Revision as of 13:17, 7 May 2017

thumb|यूनेस्को का प्रतीक चिह्न (लोगो) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) 'संयुक्त राष्ट्र संघ' का एक घटक है, जिसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति तथा समझबूझ को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना के पीछे इस समझ का आदर्श है कि 'चूंकि युद्ध लोगों के मस्तिष्क में उत्पन्न होते हैं, इसलिए मनुष्य के मस्तिष्क में ही शांति की रक्षा का सृजन होना चाहिए।'

स्थापना

यूनेस्को की स्थापना 1945 में की गई थी, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अन्य अभिकरणों में मानव विकास को बढ़ावा देने को शांति की संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण घटक समझा जाता है। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। भारत सरकार ने यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए 1949 ने एक अंतरिम 'भारतीय राष्ट्रीय आयोग' (आईएनसीसीयू) का गठन किया, जिसे 1951 में स्थायी स्वरूप दिया गया। आयोग में शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, समाज विज्ञान, संस्कृति एवं संचार से संबधित पांच उप-आयोग हैं।

सदस्य

  • 193 देश यूनेस्को के सदस्य हैं और छ: देश सहयोगी सदस्य हैं।
  • अधिकांश सदस्यों के पास एक-एक राष्ट्रीय आयोग है जो उनकी शिक्षा, शैक्षिक, संस्कृतिक तथा संचार/सूचना समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं और पेरिस स्थित मुख्यालय तथा इनके फील्ड कार्यालयों के साथ उनके संबंधों हेतु केन्द्र बिंदु का कार्य करते हैं।
  • सदस्य राज्य यूनेस्को को उसके दो वर्षीय कार्यक्रम तैयार करने में सहायता देते हैं।
भारतीय राष्ट्रीय आयोग

भारतीय राष्ट्रीय आयोग का प्रमुख उद्देश्य यूनेस्को के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विषयों पर सरकार को परामर्श देना व यूनेस्को के कार्यों, विशेषकर कार्यक्रमों की तैयारी और इनमें क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाना है। मानव संसधान विकास मंत्री इस आयोग के अध्यक्ष होते हैं तथा केंद्र सरकार में माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभाग का सचिव इस आयोग का महासचिव होता है। आयोग की सदस्यता दो प्रकार की होती है-

  1. व्यक्तिगत और
  2. सांस्थानिक,
  • ये पांच उप-आयोगों में बंटें होते हैं। राष्ट्रीय आयोग यूनेस्को के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर सलाहकार संयोजक और संपर्क एजेंसी के रूप में कार्य करता है। यह क्षेत्र के राष्ट्रीय आयोगों और यूनेस्को के क्षेत्रीय आयोगों से शिक्षा, विज्ञान संस्कृति और सूचना के क्षेत्र में क्षेत्रीय, उप-क्षेत्रीय और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते भी करता है।

अभिशासन तथा प्रबंधन

  • यूनेस्को के परवर्ती कार्यक्रमों तथा बजटों को अनुमोदित करने हेतु वर्ष में दो बार यूनेस्को की आम बैठक आयोजित की जाती है।
  • 58 सदस्य राष्ट्रों द्वारा गठित एक कार्यकारी बोर्ड यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के सत्रों के मध्य नीतियां एवं कार्यक्रम तैयार करता है।
  • भारतवर्ष 1946 से ही यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य रहा है।
  • कोईचिरो मत्सूरा यूनेस्को के महानिदेशक हैं जो एक 'जापानी राजनयिक' हैं तथा वह इस पद को सुशोभित करने वाले 'एशिया' के प्रथम व्यक्ति हैं।
यूनेस्को के आम सम्मेलन में भारत की सहभागिता

अन्य बातों के साथ-साथ यूनेस्को के कार्यक्रम तथा बजट को अगले दो वर्षों के लिए अनुमोदित करने हेतु यूनेस्को का आम सम्मेलन हर दूसरे वर्ष आयोजित किया जाता है। भारत इस आम सम्मेलन में एक उच्चाधिकार प्राप्त शिष्टमंडल भेजता है।

यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड की बैठकों में सहभागिता

भारत का यह विशेष सौभाग्य रहा है कि वह 1946 से ही यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में लगातार निर्वाचित होता आ रहा है। 58 सदस्यीय इस बोर्ड की बैठकें वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है जो दो सप्ताह तक चलती है। ये बैठक पेरिस, फ्रांस में आयोजित की जाती हैं। यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में डॉ. कपिला वात्स्यायन हमारी प्रतिनिधि हैं।

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें
विश्व विरासत स्थल



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख