अलप्पुझा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
सपना वर्मा (talk | contribs) No edit summary |
कविता बघेल (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 10: | Line 10: | ||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | {{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | ||
==वीथिका== | |||
<gallery> | |||
चित्र:House-Boat-Alappuzha (1).jpg|अलप्पुझा, [[केरल]] | |||
चित्र:House-Boat-Alappuzha 3.jpg|हाउस बोट, अलप्पुझा, [[केरल]] | |||
</gallery> | |||
==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ||
<references/> | <references/> |
Latest revision as of 11:42, 2 August 2017
thumb|250px|अलप्पुझा अलप्पुझा केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। केरल के सामुद्रिक इतिहास में इसका हमेशा से एक महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। इसे 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। आज यह अपने नौका दौड़, बैकवाटर छुट्टियों, समुद्री तटों, समुद्री उत्पादों और कॉयर उद्योग के लिए जाना जाता है।
पर्यटन स्थल
अलप्पुझा बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यहाँ समुद्र में घुसा हुआ पोतघाट लगभग 137 साल पुराना है। विजया बीच पार्क की मनोरंजन सुविधाएं पर्यटकों को ख़ासतौर से आकर्षित करती हैं। यहाँ पास में एक लाइटहाउस भी है, जो पर्यटकों को खूब लुभाता है। अलप्पुझा का एक अन्य आकर्षण है- हाउसबोट में जल विहार। यहाँ के बैकवाटर में जिन हाउसबोटों को देखा जाता है, वे दरअसल पुराने जमाने के केट्टुवल्लम के सुधरे हुए रूप हैं। मूल केट्टुवल्लम या राइस बार्जेज चावल और मसाले ढोने वाली नौकाएँ हुआ करती थीं। इन्हें केट्टुवल्लम या 'गांठ वाली नौकाएँ' कहा जाता था, क्योंकि संपूर्ण नौका को केवल नारियल की रस्सियों की मदद से ही मजबूती से बाँधा जाता था।
वर्तमान समय के हाउसबोट एक अच्छे होटल की सारी सुविधाओं से युक्त होते हैं। इनमें सुसज्जित शयनकक्ष, आधुनिक टॉयलेट, आरामदेह बैठक, रसोईघर और यहाँ तक कि कांटे से झुककर मछली फंसाने के लिए बालकनी की भी सुविधा होती है। पर्यटक इन हाउसबोटों से बाहर बैकवाटर का अविच्छिन्न नज़ारा देख सकते हैं।
कैसे पहुँचे
यहाँ पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन अलप्पुझा, समुद्र तट से 5 कि.मी. की दूरी पर है। निकटतम हवाई अड्डा 'कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा' है, जो अलप्पुझा शहर से लगभग 85 कि.मी. की दूरी पर है।
|
|
|
|
|