2017: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
{{वर्ष}} | {{वर्ष}} | ||
यह पन्ना [[ग्रेगोरी कलैण्डर]] के [[वर्ष]] [[ईसवी सन्]] 2017 का है। | यह पन्ना [[ग्रेगोरी कलैण्डर]] के [[वर्ष]] [[ईसवी सन्]] 2017 का है। |
Revision as of 14:04, 24 March 2018
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2017 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2074 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1939 है।
वर्ष ईसवी सन् 2017 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1 जनवरी- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
- 6 जनवरी- अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
- 8 जनवरी- इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।
- 14 जनवरी- बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगो की मृत्यु।
- 3 फ़रवरी- चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
- 6 फ़रवरी- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
- 15 फ़रवरी- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
- 8 मार्च- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।
- 10 मार्च- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।
- 18 मार्च- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
- 27 अप्रैल- लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।
- 30 अप्रैल- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
- 5 मई- इसरो ने सफलता पूर्वक लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।
- 13 मई- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।
- 5 जून- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।
- 18 जून- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।
- 23 जून- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।
- 25 जून- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।
- 1 जुलाई- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।
- 3 जुलाई- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
- 10 जुलाई- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
- 20 जुलाई- राम नाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए
- 25 जुलाई- गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।
- 28 अगस्त- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।
- 17 सितंबर- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
- 18 नवंबर- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 'मिस वर्ल्ड 2017' का ख़िताब।
- 18 दिसंबर- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।
वर्ष ईसवी सन् 2017 में जन्मे व्यक्ति
वर्ष ईसवी सन् 2017 में हुए निधन
- 6 जनवरी - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
- 7 जनवरी - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
- 28 जनवरी - भारती मुखर्जी - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
- 19 फ़रवरी - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 17 फ़रवरी - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
- 1 मार्च - तारक मेहता - गुजराती साहित्यकार थे।
- 3 अप्रैल - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
- 27 अप्रैल - विनोद खन्ना - प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
- 26 मई - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
- 18 मई - रीमा लागू - हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
- 5 मई - लीला सेठ -भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
- 18 मई - अनिल माधब दवे - भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
- 12 जून - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
- 28 जुलाई - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
- 24 जुलाई - यशपाल (वैज्ञानिक) - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
- 15 जुलाई - मरियम मिर्ज़ाख़ानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
- 18 जुलाई - अजित शंकर चौधरी - सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
- 29 जुलाई - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री
- 14 अगस्त - चंद्रकांत देवताले - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार
- 29 सितम्बर - टॉम अल्टर - विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
- 16 सितम्बर - अर्जन सिंह - भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
- 20 सितम्बर - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
- 24 अक्टूबर - गिरिजा देवी - प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।
- 20 नवम्बर - प्रियरंजन दासमुंशी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।
- 18 नवम्बर - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
- 15 नवम्बर - कुंवर नारायण - हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।
- 4 दिसम्बर - शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
वर्ष ईसवी सन् 2017 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख