कलराज मिश्र: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Kalraj-Mishra.png |चित्र का नाम=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 64: | Line 64: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}}{{सोलहवीं लोकसभा सांसद}} | {{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}}{{राज्यपाल}}{{सोलहवीं लोकसभा सांसद}} | ||
[[Category:राज्यपाल]][[Category:राजस्थान के राज्यपाल]][[Category:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:सोलहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]] | [[Category:राज्यपाल]][[Category:राजस्थान के राज्यपाल]][[Category:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:सोलहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 11:49, 26 November 2020
कलराज मिश्र
| |
पूरा नाम | कलराज मिश्र |
जन्म | 1 जुलाई, 1941 |
जन्म भूमि | मलिकपुर गांव, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश |
अभिभावक | पिता- पं. रामाज्ञा मिश्र माता- प्रभावती |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्यपाल, राजस्थान- 9 सितम्बर, 2019 से पदस्थ राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश- 22 जुलाई, 2019 से 8 सितम्बर, 2019 |
कलराज मिश्र (अंग्रेज़ी: Kalraj Mishra, जन्म- 1 जुलाई, 1941, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल हैं। वे पूर्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं सोलहवीं लोकसभा में सूक्ष्म एवं लघु उघोग मंत्री रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। कलराज मिश्र ने राजस्थान के नये राज्यपाल के रूप में 9 सितम्बर, 2019 को शपथ ग्रहण की।
परिचय
उत्तर प्रदेश में संगठन को खड़ा करने में नानाजी देशमुख के बाद कलराज मिश्र को श्रेय जाता है। 1 जुलाई, 1941 को गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश के मलिकपुर गांव में कलराज मिश्र का जन्म हुआ। पिता पं. रामाज्ञा मिश्र प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापक थे। माता प्रभावती एक साधारण धार्मिक महिला थीं। विद्यार्थी जीवन में कलराज मिश्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता बन गए। 1963 में काशी विद्यापीठ से एमए किया। 7 मई 1963 को सत्यवती के साथ विवाह हुआ। उनके दो पुत्र राजन व अमित मिश्र व एक पुत्री डा. हेमलता द्विवेदी हैं।
सामाजिक व राजनीतिक जीवन
1963 में संघ के प्रचार के नाते कलराज मिश्र को सबसे पहले गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी दी गई। 1968 में राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए आजमगढ़ विभाग के भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। पार्टी ने 1972 में गुजरात विधानसभा चुनाव में सांगठनिक उपयोग किया। 1974 में जयप्रकाश नारायण का 'संपूर्ण क्रांति आंदोलन' जब बिहार से चलकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचा तो जनसंघ ने पूर्वांचल में इस आंदोलन के संयोजक का भार कलराज मिश्र को सौंपा था। 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की व पूरे देश में सभी दलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया गया तो कलराज मिश्र को 4 जुलाई को देवरिया जनपद के भलुअनी में गिरफ्तार किया गया। 18 माह बाद वे जेल से मुक्त हुए।
- 1977 के चुनाव में वे पूर्व उ.प्र. के जनता पार्टी के चुनाव संयोजक बने।
- 1978 में कलराज मिश्र को राज्य सभा का सदस्य बनाया गया।
- 1 जनवरी 1979 को राष्ट्रीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।
- 11 अगस्त 1979 को राष्ट्रीय युवा समन्वयक समिति के संयोजक बने।
- 1980 में भाजपा के निर्माण के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।
- 1982-1983 में जब लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन किया गया तो मुलायम सिंह यादव अध्यक्ष व कलराज मिश्र महासचिव घोषित हुए।
- 1986 में उ.प्र. विधान परिषद के सदस्य बनाए गए।
- 1991 तक भाजपा के उ.प्र. के महामंत्री संगठन रहे।
- कलराज मिश्र 1991, 1993, 1995 व 2000 में भाजपा के चार बार प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 21 मार्च से 17 अगस्त 2000 तक लोक निर्माण, पर्यटन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे।
- 12 अप्रैल 2002 के उपचुनाव में निर्विरोध राज्य सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
- 2003 में उ.प्र., 2004 में राजस्थान व दिल्ली के प्रभारी बने।
- 2006 में राज्य सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
- 2008 के लोकसभा चुनाव में उ.प्र. के चुनाव प्रभारी रहे।
- 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।
- 2012 में विधायक चुने गए।
- 2014 में देवरिया लोकसभा सीट से सांसद बने व केंद्रीय मंत्री बने।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा के प्रभारी बने।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक