हिरण्या नदी
- सौराष्ट्र की एक छोटी सी नदी है जो प्रभासपाटन के निकट पूर्व की ओर बहती हुई पश्चिमी समुद्र में गिरती है।
- हिरण्या में कपिला और कपिला में प्राची सरस्वती नदी मिलती है।
- हिरण्या नदी के तट पर तीनों नदियों के संगम के निकट देहोत्सर्ग नामक तीर्थ स्थित है।
- जिसके कुछ आगे चलकर यादवस्थली हैं जहाँ यादव परस्पर लडभिड़ कर नष्ट हो गए थे।
- देहोत्सर्ग भगवान कृष्ण के स्वर्ग सिधारने का स्थान है।
- यहीं उन्हें जरा नामक व्याध ने मृग के धोखे से बाण द्वारा आहत किया था।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख