अमझेरा धार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:21, 4 September 2012 by आशा चौधरी (talk | contribs) ('धार मध्यकालीन नगर है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश राज्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

धार मध्यकालीन नगर है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश राज्य के मालवा क्षेत्र में स्थित है, से लगभग 40 किलोमीटर दूर सरदारपुर तहसील में अमझेरा गाँव स्थित है। इस गाँव में शैव और वैष्णव संप्रदाय के अनेक प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। यहाँ के अधिकांश शैव मंदिर महादेव, चामुंडा, अम्बिका को समर्पित हैं। लक्ष्मीनारायण और चतुभरुजंता मंदिर वैष्णव संप्रदाय के लोकप्रिय मंदिर हैं। गाँव के निकट ही ब्रह्म कुंड और सूर्य कुंड नामक दो तालाब हैं। राजपूत सरदारों को समर्पित तीन स्मारक गाँव के पास ही बने हुए हैं। 18-19वीं शताब्दी के बीच जोधपुर के राजा राम सिंह राठौर ने यहाँ एक क़िला भी बनवाया था। इस काल के तीन शानदार महल भी क़िले में बने हुए हैं। क़िले के रंगमहल में बनें भिति‍चित्रों से दरबारी जीवन की झलक देखने को मिलती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. धार (हिन्दी) यात्रा सलाह। अभिगमन तिथि: 28 अक्टूबर, 2010

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः