रक्त

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:08, 30 January 2011 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('(अंग्रेज़ी:Blood) '''{{PAGENAME}}''' अधिकांश जीव ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

(अंग्रेज़ी:Blood) रक्त अधिकांश जीव जंतुओं के शरीर का आवश्यक अंग हैं। इस लेख में मानव शरीर से संबंधित उल्लेख है। रक्त परिसचंरण सस्थान शरीर का वह परिवहन तन्त्र है जिसके द्वारा आहार, ऑक्सीजन, पानी एवं अन्य सभी आवश्यक पदार्थ ऊतक कोशिकाओं तक पहुँचते हैं और वहाँ के व्यर्थ पदार्थ ले जाये जाते हैं। इसमें रक्त, ह्रदय एवं रुधिर-वाहिनियों का समावेश होता है।

संरचना

रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है। यह हल्के या गहरे लाल रंग का अपारदर्शी, गाढ़ा, क्षारीय व स्वाद में नमकीन होता है। यह हृदय एवं रक्त वाहिनियों में होकर सम्पूर्ण शरीर में निरंतर परिभ्रमण करता रहता है। मनुष्य के शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार का लगभग 7 से 8% होती है। अतः एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में लगभग 5 से 6 लीटर रक्त होता हैं, जो उसके सम्पूर्ण शरीर के भार का लगभग 9/13वाँ भाग होता है। स्त्रियों के शरीर में रक्त की मात्रा लगभग 4 से 5 लीटर होती है।

संरचना के आधार पर मनुष्य के रक्त को दो भागों में विभक्त किया गया है।

  • प्लाज्मा- आयतन के आधार पर लगभग 55 से 60% भाग।
  • रुधिर कणिकाएँ या रुधिराणु- लगभग 40 से 45% भाग।
प्लाज्मा

प्लाज्मा रक्त का हल्के पीले रंग का, कुछ क्षारीय, साफ, पारदर्शक और आधारभूत (मैट्रिक्स) तरल होता है। यह रक्त का लगभग 55 से 60% भाग बनाता है। इसमें 90 से 92% भाग जल तथा शेष 8 से 10% भाग में कई प्रकार के कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थ होते हैं।

  1. कार्बनिक पदार्थ- इनमें सबसे अधिक मात्रा में प्लाज्मा प्रोटीनस होते हैं, जो मुख्यतः एल्ब्यूमिन- ये रक्त के परासरण दाब को निर्धारित करते हैं, ग्लोब्यूलिंस- ये एण्टीबॉडीज का काम करते हैं और विषैले पदार्थों-वाइरस और जीवाणुओं को नष्ट करते हैं। प्रोथ्रोम्बिन तथा फाइब्रिनोजन- ये रक्त का थक्का जमाने में सहायक हैं। इनके अतिरिक्त, हॉर्मोंस, शर्करा, विटामिन, अमीनो अम्ल, वसीय अम्ल, एण्टीबॉडीज, यूरिक अम्ल आदि होते हैं।
  2. अकार्बनिक पदार्थ- इनमें सबसे अधिक मात्रा में सोडियम बाइकार्बोनेट तथा सोडियम क्लोराइड उपस्थित होते हैं। इनके अतिरिक्त कुछ मात्रा में कैल्सियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, लौह आदि के फॉस्फेट, बाइकार्बोनेट, सल्फेट, क्लोराइड्स आदि भी पाये जाते हैं।
  3. गैसें- उपर्युक्त कार्बनिक एवं अकार्बनिक पदार्थों के अतिरिक्त प्लाज्मा में ऑक्सीजन, कार्बन डाइ-ऑक्साइड, नाइट्रोजनअमोनिया आदि गैसें भी घुलित अवस्था में पाई जाती हैं।
रुधिर कणिकाएँ या रुधिराणु

प्लाज्मा के अतिरिक्त शेष रक्त का लगभग 40-45% भाग रुधिराणुओं का बना होता है। इस भाग को हीमेटोक्रिट कहते हैं। मनुष्य के रुधिर में निम्नलिखित तीन प्रकार की रुधिर कणिकाएँ या रुधिराणु पाई जाती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः