लॉर्ड लिटन द्वितीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:10, 12 February 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "लार्ड" to "लॉर्ड")
Jump to navigation Jump to search

लॉर्ड लिटन द्वितीय का पूरा नाम विक्टर अलेक्ज़ेंडर जॉर्ज रॉबर्ट बुलवेर था, जिनका जन्म-9 अगस्त, 1876 ई. को शिमला, भारत में हुआ था तथा मृत्यु-26 अक्टूबर, 1947 ई. को नेबवर्थ, हर्टफ़ोर्डशायर, इंग्लैण्ड में हुई। ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे, जिन्होंने तथाकथित लिटन रिपोर्ट (1932 ई.) तैयार की थी।

पिता की उपाधि

जब इनके पिता प्रथम अर्ल भारत के वाइसराय थे; बुलवेर लिटन वहीं पर पैदा हुए और अभी वह स्कूली विद्यार्थी ही थे कि, उन्हें विरासत में अपने पिता की उपाधि मिल गई। उन्होंने ईटन और ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज में शिक्षा पाई और प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान नौसेना विभाग में पहली सरकारी नौकरी हासिल की। 1920 ई. में वह भारत कार्यालय के संसदीय उपमंत्री बने। अगले कुछ वर्षों के दौरान जब वाइसराय छुट्टी पर जाते थे, तो वह वाइसराय का कार्यभार भी सम्भालते थे।

1932 में मंचूरिया के लिए उनके लीग ऑफ़ नेशन्स मिशन की अत्यधिक सराहना हुई। लेकिन जापान के विरुद्ध वह कारगर प्रतिबन्ध नहीं लगा पाए। इसके बाद लिटन ने कई निकायों की अध्यक्षता की, लेकिन कोई भी निकाय बहुत महत्वपूर्ण नहीं थी। वह 1945 ई. में सेवानिवृत्त हो गए।  


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

(पुस्तक 'भारत ज्ञानकोश') पृष्ठ संख्या-160

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः