भीमरथी नदी
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
भीमरथी कृष्णा नदी की सहायक नदी है और इस नदी को भीमा नदी के नाम से भी जाना जाता है। उपर्युक्त उद्धरण में पांडवों के पुरोहित धोम्य ने दक्षिण दिशा के तीर्थों के संबंध में इस नदी का उल्लेख किया है।
- 'वेणा भीमरथी चैव नद्यौ पापभयापहे, मृगद्विजसमाकीर्णे तापसालय- भूषिते'[1]
अर्थात वेणा और भीमरथी नदियाँ समस्त पापभय को नाश करने वाली हैं। इनके तट पर मृगों और द्विजों का निवास है तथा तपस्वियों के आश्रम हैं।
- भीष्म. 9,20 में भी भीमरथी का उल्लेख है- 'शरावतीं पयोष्णों च वेणी भीमरथीमपि'।
- विष्णु पुराण[2] में भीमरथी को सह्याद्रि से उद्भूत कहा गया है-
- 'गोदावरीभीमरथामपि कृष्णवेष्यादिकास्तथा सह्यपादोद्भूता: नद्य: स्मृता: पापभयापहा:'।
- सह्याद्रि पश्चिमी घाट की पर्वत- श्रेणी का नाम है।
- श्रीमद्भागवत[3] में भीमरथी का वेण्या ओर गोदावरी के साथ उल्लेख है-
- 'तुंगभद्रा कृष्णा वेष्या भीमरथी गोदावरी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत वन पर्व 88,3
- ↑ विष्णु पुराण 2,3,12
- ↑ श्रीमद्भागवत 5,19,18
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख