असद अली ख़ाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:09, 14 May 2013 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "अफगान" to "अफ़ग़ान")
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
असद अली ख़ाँ
पूरा नाम असद अली ख़ाँ
जन्म 1937
जन्म भूमि अलवर, राजस्थान
मृत्यु 14 जून 2011
मृत्यु स्थान दिल्ली
कर्म-क्षेत्र शास्त्रीय संगीत
पुरस्कार-उपाधि 2008 में पद्मभूषण, 1994 में तानसेन सम्मान, 1977 में संगीत नाटक अकादमी
प्रसिद्धि रुद्रवीणा वादक
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख अल्ला रक्खा ख़ाँ, ज़ाकिर हुसैन, पन्नालाल घोष, अली अकबर ख़ाँ, अमजद अली ख़ाँ
अन्य जानकारी असद अली ख़ाँ आकाशवाणी और दूरदर्शन के उच्च श्रेणी के कलाकार है।
अद्यतन‎

उस्ताद असद अली ख़ाँ (जन्म: 1937 अलवर, राजस्थान - मृत्यु: 14 जून 2011, दिल्ली) को रुद्रवीणा वादक के नाम से आज पूरे भारत में जाना जाता है। उस्ताद असद अली ख़ाँ को वर्ष 2008 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। श्री असद अली ख़ाँ आकाशवाणी और दूरदर्शन के उच्च श्रेणी के कलाकार है।

परिचय

उस्ताद असद अली ख़ाँ का जन्म 1937 में अलवर, राजस्थान में हुआ था। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा रामपुर दरबारी के संगीतज्ञ अपने पिता उस्ताद सादिक अली ख़ाँ से ग्रहण की। वे संगीत की प्राचीनतम शैली ध्रुपद की खण्डार बानी विधा के वर्तमान में एक मात्र संरक्षक हैं। उस्ताद असद अली ख़ाँ ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, अफ़ग़ानिस्तान, इटली और कई अन्य यूरोपीय देशों सहित कई देशों में प्रदर्शन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका में संगीत के पाठ्यक्रमों का आयोजन भी किया था।

व्यवसायिक जीवन

उस्ताद असद अली ख़ाँ ने ऑल इंडिया रेडियो में काम किया, संगीत और ललित कला में 17 साल के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सितार सिखाया था और छात्रों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद निजी तौर पर प्रशिक्षित करना भी जारी रखा।

सम्मान एवं पुरस्कार

उन्हें वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण, वर्ष 1994 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा तानसेन सम्मान तथा वर्ष 1977 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान आदि से विभूषित किया जा चुका है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः