सिटी पैलेस अलवर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:37, 29 June 2013 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "श्रृंखला" to "शृंखला")
Jump to navigation Jump to search
सिटी पैलेस अलवर
विवरण सिटी पैलेस राजस्थान के अलवर शहर में स्थित है।
राज्य राजस्थान
ज़िला अलवर
निर्माता राजा बख्तावर सिंह
निर्माण काल 18वीं सदी
कब जाएँ अक्टूबर से मार्च
हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन अलवर जंक्शन
बस अड्डा जनरल बस अड्डा
यातायात ऑटो-रिक्शा और टैक्सी
क्या देखें मूसी रानी की छतरी और संग्रहालय
कहाँ ठहरें होटल, गेस्ट हाउस
एस.टी.डी. कोड 0144
ए.टी.एम लगभग सभी
चित्र:Map-icon.gif गूगल मानचित्र
संबंधित लेख बाला क़िला, नीमराना फ़ोर्ट पैलेस, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी और राजस्थानी
अद्यतन‎

सिटी पैलेस राजस्थान के अलवर शहर में स्थित है। सिटी पैलेस का निर्माण 1793 में राजा बख्तावर सिंह ने कराया था।

  • सिटी पैलैस परिसर अलवर के पूर्वी छोर की शान है। इसके ऊपर अरावली की पहाड़ियाँ हैं, जिन पर बाला क़िला बना है।
  • सिटी पैलेस परिसर बहुत ही ख़ूबसूरत है और इसके साथ-साथ बालकॉनी की योजना है। गेट के पीछे एक बड़ा मैदान है। इसी मैदान में कृष्ण मंदिर हैं।
  • सुबह के समय जब सूर्य की पहली किरण सिटी पैलेस परिसर के मुख्य द्वार पर पडती है तो इसकी छटा देखने लायक़ होती है।
  • सिटी पैलेस के बिल्कुल पीछे मूसी रानी की छतरी और अन्य दर्शनीय स्थल हैं। पर्यटक इसकी ख़ूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।
  • सिटी पैलेस इमारत के सबसे ऊपरी तल पर संग्रहालय भी है। यह तीन बड़े हॉल में विभक्त है-
  1. पहले हॉल में शाही परिधान और मिट्टी के खिलौने रखे हैं, हॉल का मुख्य आकर्षण महाराज जयसिंह की साईकिल है। यहाँ हर वस्तु बडे सुन्दर तरीके से सजाई गई है।
  2. दूसरे हॉल में मध्य एशिया के अनेक जाने-माने राजाओं के चित्र लगे हुए हैं। इस हॉल में तैमूर से लेकर औरंगजेब तक के चित्र लगे हुए हैं।
  3. तीसरे हॉल में आयुद्ध सामग्री प्रदर्शित है। इस हॉल का मुख्य आकर्षण अकबर और जहांगीर की तलवारें हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः