एस. एच. रज़ा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:39, 23 July 2016 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''एस. एच. रज़ा''' (पूरा नाम- ''सैयद हैदर रज़ा'', [[अंग्रेज़ी]...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

एस. एच. रज़ा (पूरा नाम- सैयद हैदर रज़ा, अंग्रेज़ी: Syed Haider Raza, जन्म- 22 फ़रवरी, 1922, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 23 जुलाई, 2016) प्रतिष्ठित भारतीय चित्रकार थे। उनके प्रमुख चित्र अधिकतर तेल या एक्रेलिक में बने परिदृश्य हैं, जिनमें रंगों का अत्यधिक प्रयोग किया गया है तथा जो भारतीय ब्रह्माण्ड विज्ञान के साथ-साथ इसके दर्शन के चिह्नों से भी परिपूर्ण हैं। एस. एच. रज़ा सन 1950 के बाद से फ़्राँस में रहने लगे थे, लेकिन भारत और यहाँ की संस्कृति के साथ वे हमेशा मजबूती से जुड़े रहे। जून, 2010 में उनकी एक पेंटिंग 16.42 करोड़ में बिकी थी, जो खासी चर्चा में रही। 1983 में रज़ा 'ललित कला अकादमी' के फैलो निर्वाचित हुए थे।

जन्म

एस. एच. रज़ा का जन्म 22 फ़रवरी, सन 1922 को मध्य प्रदेश के मंडला ज़िले के बाबरिया नामक स्थान पर हुआ था। उनके पिता का नाम सैयद मोहम्मद रज़ी और माता का नाम ताहिरा बेगम था। सैयद मोहम्मद रज़ी ज़िले के उप वन अधिकारी थे। इसी स्थान पर सैय्यद ने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्ष गुज़ारे व 12 वर्ष की आयु में चित्रकला सीखी।[1]

शिक्षा

तेरह वर्ष की आयु में एस. एच. रज़ा को दामोह भेज दिया गया था, जहाँ उन्होंने 'राजकीय उच्च विद्यालय' से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने 'नागपुर कला विद्यालय' में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने 1939-1943 के मध्य अध्ययन किया और उसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध 'सर जे. जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट' में दाखिला लिया; जहाँ उन्होंने सन 1943 से 1947 तक शिक्षा ग्रहण की। इसके उपरान्त उन्हें सन 1950 में फ़्राँस सरकार से छात्रवृति प्राप्त हो गयी, जिसके बाद अक्टूबर 1950 में वे पेरिस के विश्व प्रसिद्ध ‘इकोल नेशनल सुपेरियर डे ब्यू आर्ट्स’ से शिक्षा ग्रहण करने के लिए फ़्राँस चले गए। उन्होंने यहाँ 1950-1953 के मध्य पढ़ाई की और उसके बाद पूरे यूरोप की यात्रा की। शिक्षा समाप्ति के बाद वे पेरिस में रहकर काम करने लगे और अपने चित्रों का प्रदर्शन जारी रखा। सन 1956 में उन्हें पेरिस में ‘प्रिक्स डे ला क्रिटिक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे प्राप्त करने वाले वह पहले गैर-फ़्राँसीसी कलाकार थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. एस. एच. रज़ा (हिन्दी) Culturalindia Hindi। अभिगमन तिथि: 23 जुलाई, 2016।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः