Refresh

This website en.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A5%87_%E0%A4%A8%E0%A4%A6%E0%A5%80 is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

यांग्त्से नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

यांग्त्से नदी (अंग्रेज़ी: Yangtze River) चीन की सबसे लम्बी नदी है। यह नदी सीकांग के पहाड़ी भाग से निकल कर दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है।

  • इस नदी को 'यांग्तज़ी', 'यांग्त्सीक्यांग', 'चांग ज्यांग' या 'यांग्ज़ी' नाम से जाना जाता है।
  • इसका आधुनिक चीनी नाम है- 'चांग जिआंग', जिसका मतलब हुआ लंबी नदी।
  • यांग्त्से नदी चीन के शिंघियाई प्रांत के ग्लेशियर से निकलती है।
  • चीन की यह नदी विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है। प्रायः पश्चिम से पूर्व की दिशा में बहने वाली इस नदी की लम्बाई लगभग 6300 किलोमीटर है।
  • यह सर्वप्रथम कुछ दूर उच्च पहाड़ी क्षेत्र में बहने के पश्चात् लाल बेसिन में प्रसेश करती है, जहाँ धरातल अत्यंत कटा फटा एवं कुछ असमतल है। यहाँ मिलक्यांग, चुंगक्यांग, सुइनिंग और कयाओलिंगक्यांग सहायक नदियाँ उत्तर से आकर मिलती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख