संदीप कुमार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from Sandeep Kumar)
Jump to navigation Jump to search
संदीप कुमार
पूरा नाम संदीप कुमार
जन्म 1 मई, 1986
जन्म भूमि महेन्द्रगढ़, हरियाणा
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र ट्रैक एंड फील्ड (रेस वॉकर)
प्रसिद्धि भारतीय रेस वॉकर
नागरिकता भारतीय
कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिघम, 2022 - 10,000 मी. रेसवॉक - कांस्य पदक
अन्य जानकारी संदीप कुमार ने टोक्यो ओलिंपिक में 20 किलोमीटर रेस वॉक में हिस्सा लिया था। तब वह 23वें स्थान पर रहे थे।
अद्यतन‎

संदीप कुमार (अंग्रेज़ी: Sandeep Kumar, जन्म- 1 मई, 1986, महेन्द्रगढ़, हरियाणा) भारतीय एथलेटिक्स हैं। वह पैदल चाल (रेस वॉक) में प्रतिस्पर्धा करते हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीता है। संदीप कुमार को पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 38:49.21 मिनट का समय निकाला। इससे वह स्वर्ण पदक विजेता कनाडा के इवान डनफी (38:36.37) और रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के डेकलान टिनगे (38:42.33) से पीछे रहे।

  • अनुभवी वॉकर संदीप कुमार रियो 2016 और टोक्यो 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
  • बर्मिंघम 2022 में उन्होंने 46: 55.97 के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ को पीछे छोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2009 में बनाया था।
  • एलेक्जेंडर स्टेडियम में संदीप कुमार ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को आठ मिनट और बेहतर कर लिया है।[1]
  • कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारतीय धावक संदीप कुमार ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक अपने नाम किया। संदीप ने 38 मिनट 49:21 सेकेंड्स में रेस पूरी करते हुए तीसरे स्थान हासिल किया। पहले नंबर पर कनाडा के इवान डनफी रहे, जिन्होंने 38 मिनट 36:37 सेकेंड्स के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्टेलिया के डेकलान टिनगे रहे, जिन्होंने 38 मिनट 42:33 सेकेंड्स में ये दूरी तय कर रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय अमित खत्री सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय 43:04.97 से नौंवे स्थान पर रहे।
  • संदीप कुमार का ये राष्ट्रमंडल खेलों में पहल पदक है। वह इससे पहले ओलिंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन कोई कमाल नहीं दिख पाए थे। रियो ओलिंपिक में उन्होंने 50 किलोमीटर रेस वॉक में हिस्सा लिया था और 35वें नंबर पर रहे थे।[2]
  • टोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने 20 किलोमीटर रेस वॉक में हिस्सा लिया था और 23वें स्थान पर रहे थे।
  • संदीप के नाम 50 किलोमीटर और 20 किलोमीटर रेस वॉक में नेशनल रिकॉर्ड है।
  • साल 2015 में उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था और 50 किलोमीटर की रेस वॉक को पूरा करने में सफल रहे थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ओलंपियन संदीप कुमार ने 10000 मीटर की रेस वॉक में जीता कांस्य पदक (हिंदी) olympics.com। अभिगमन तिथि: 17 अगस्त, 2021।
  2. संदीप कुमार ने भारत को दिलाई एक और सफलता (हिंदी) tv9hindi.com। अभिगमन तिथि: 17 अगस्त, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः