सोनम राणा
(Redirected from Sonam Rana)
thumb|250px|सोनम राणा
सोनम राणा (अंग्रेज़ी: Sonam Rana) भारत के पैरा एथलीट हैं। ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (टोक्यो पैरालम्पिक) में वह भारत की ओर से शॉट पुट में प्रतिभाग करेंगे। राणा एफ57 कैटेगरी में शॉट पुट के विश्व के दूसरे नंबर के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी माने जाते हैं। सोनम राणा अब तक एशियन पैरा गेम्स, वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स, वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप, वर्ल्डग्रैंड इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं। वह 28 अंतरराष्ट्रीय और 60 राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।
- सेना में भर्ती होने के बाद से ही खेलों को अपना कॅरिअर बनाने वाले सोनम राणा अच्छे मुक्केबाज़ थे। करीब 14 साल पहले (2006) जम्मू-कश्मीर में एक माइन विस्फोट में उन्होंने दांया पैर गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने खेल से दूरी बना ली। पर कर्नल गौरव दत्त से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना फैसला बदला और फिर से मैदान में वापसी की। पर इस बार हाथों में ग्लव्स की जगह शॉट पुट था। इसके अलावा वह अच्छे जेवलिन थ्रोअर भी हैं।
- सोनम राणा ने कड़ी मेहनत से शुरुआत ट्यूनिस विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।[1]
- दुनिया के नंबर दो शॉटपुटर सोनम राणा ने जून 2021 में दिल्ली में हुए ट्रायल में टोक्यो का टिकट कटाया। वह कहते हैं कि पिछले दो साल काफी कठिन रहे। पर मैंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ टोक्यो में तिरंगा फहराने को बेताब भारतीय एथलीट (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 31 अगस्त, 2021।