दभोल
- महाराष्ट्र के कोंकण प्रदेश के रत्नागिरि ज़िले में दभोल या दबुल एक प्रसिद्ध बन्दरगाह था।
- इसका मध्यकाल में पर्याप्त महत्त्व रहा।
- सन 1313ई. में अलाउद्दीन ख़िलजी के सेनापति मलिक काफ़ूर ने देवगिरि के शासक शंकरदेव को पराजित करके कृष्णा नदी और तुंगभद्रा नदियों के बीच के प्रदेश पर अधिकार कर लिया।
- तदंतर उसने दभोल तथा चोल बन्दरगाहों पर अधिकार कर लिया।
- मुग़ल काल में भी दभोल एक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाह था।
|
|
|
|
|