गुजरात (आज़ादी से पूर्व): Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''गुजरात के शासक राजा कर्ण'''<ref> रायकरन</ref> को पराजित कर अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 12: Line 12:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{स्वतन्त्र प्रान्तीय राज्य}}
{{स्वतन्त्र प्रान्तीय राज्य}}
[[Category:स्वतन्त्र प्रान्तीय राज्य]][[Category:जम्मू और कश्मीर]][[Category:जम्मू और कश्मीर का इतिहास]][[Category:इतिहास कोश]]
[[Category:स्वतन्त्र प्रान्तीय राज्य]][[Category:गुजरात]][[Category:गुजरात का इतिहास]][[Category:इतिहास कोश]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 12:30, 13 March 2012

गुजरात के शासक राजा कर्ण[1] को पराजित कर अलाउद्दीन ने 1297 ई. में इसे दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत कर लिया। 1391 ई. में मुहम्मदशाह तुग़लक़ द्वारा नियुक्त गुजरात के सूबेदार जफ़र ख़ाँ ने दिल्ली सल्तनत की अधीनता को त्याग दिया। जफ़र ख़ाँ ‘सुल्तान मुजफ़्फ़र शाह’ की उपाधि ग्रहण कर 1407 ई. में गुजरात का स्वतंत्र सुल्तान बना। उसने मालवा के राजा हुशंगशाह को पराजित कर उसकी राजधानी धार को अपने क़ब्ज़े में कर लिया। 1411 ई. में उसकी मृत्यु हो गई।

अहमदशाह (1411-1443 ई.)

तातार ख़ाँ का पुत्र अहमद ‘अहमदशाह’ की पदवी ग्रहण कर सिंहासन पर बैठा। उसे गुजरात के स्वतंत्र राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। वह बड़ा ही पराक्रामी एवं योग्य शासक था। उसने अपने शासन काल में मालवा, असीरगढ़ एवं राजपूताना के अनेक राज्यों पर विजय प्राप्त की थीं। अहमदशाह ने असाबल के समीप अहमदनगर नामक नगर की स्थापना की। कालान्तर में उसने अपनी राजधानी को पटना से अहमदनगर स्थानान्तरित किया। 1443 ई. में उसकी मृत्यु हो गई। उसने गुजरात में प्रथम बार हिन्दुओ पर जज़िया कर लगाया। प्रशासन के पदों पर दासों को बड़ी मात्रा में नियुक्ति किया। अहमदशाह के काल में मिस्र के प्रसिद्ध विद्वान 'बद्रुद्दीन दामामीनी' गुजरात की यात्रा की। अहमद की मृत्यु के बाद उसका पुत्र मुहम्मदशाह द्वितीय गद्दी पर बैठा। 1451 ई. में मुहम्मद की मृत्यु को गई। लोग मुहम्मदशाह को उसकी दानी प्रवृति के कारण 'जरबख्श' अर्थात् 'स्वर्णदान करने वाला' कहते थे। अपने मृदुल स्वभाव के कारण उसने 'करीम या दयालु' की उपाधि प्राप्त की। फलस्वरूप इसी वर्ष कुतुबुद्दीन अहमद सिंहासन पर बैठा। उसने 1458 ई. तक शासन किया। कुतुबुद्दीन के बाद फ़तह ख़ाँ ‘बुल-फ़तह महमूद’ की उपाधि ग्रहण कर गुजरात का सुल्तान बना। इतिहास में उसका नाम महमूद बेगड़ा के नाम से उल्लिखित है।

सुल्तान महमूद बेगड़ा (1458-1511 ई.)

महमूद को ‘बेगड़ा’ की उपाधि गिरिनार व जूनागढ़ तथा चम्पानेर के क़िलों को जीतने के बाद मिली। वह अपने वंश का सर्वाधिक प्रतापी शासक था। उसने गिरिनार के समीप ‘मुस्तफ़ाबाद’ की स्थापना कर उसे अपनी राजधानी बनाया। चम्पानेर के समीप बेगड़ा ने 'महमूदबाद' की स्थापना की। वह धार्मिक रूप से असहिष्णु था। बेगड़ा ने गुजरात के समुद्र तटों पर बढ़ रहे पुर्तग़ाली प्रभाव को कम करने के लिए मिस्र के शासक से नौ-सेना की सहायता लेकर पुर्तग़ालियो से संघर्ष किया, परन्तु महमूद को सफलता नहीं मिली। संस्कृत का विद्वान 'उदयराज' महमूद बेगड़ा का दरबारी कवि था तथा उसने 'महमूद चरित' नामक काव्य लिखा। बार्थेमा एवं बारबोसा ने महमूद के विषय में अनेक रोचक जानकारी उपलब्ध करायी है। अपने शासन काल के अंतिम वर्षों में उसने द्वारिका की विजय की। 23 नवम्बर, 1511 को इसकी मृत्यु के बाद उसका पुत्र खलील ख़ाँ मुजफ़्फ़र शाह द्वितीय की पदवी ग्रहण कर सिंहासन पर बैठा। उसका मुख्य संघर्ष मेवाड़ के राणा सांगा से हुआ। उसने मेदनी राय के ख़िलाफ़ मालवा के शासक महमूद ख़िलजी की सहायता की थी। अप्रैल, 1526 ई. में उसकी मृत्यु के बाद बाहदुरशाह (1526 से 1537 ई.) गुजरात के सिंहासन पर बैठा। 1531 ई. में उसने मालवा को जीतकर गुजरात में मिला लिया। इसे उसकी महान सैनिक उपलब्धि में गिना जाता था। 1534 ई. में उसके द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण किया गया। 1535 ई. में मुग़ल शासक हुमायूँ ने उसे बुरी तरह पराजित कर गुजरात के बाहर खदेड़ दिया। परन्तु हुमायूँ के वापस होने पर बहादुर शाह ने पुनः गुजरात पर अधिकार कर लिया। 1537 ई. में उसकी हत्या पुर्तग़ालियो द्वारा कर दी गई। 1572-1573 ई. में अकबर ने गुजरात को मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रायकरन

संबंधित लेख