साइना नेहवाल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Adding category Category:महिला खिलाड़ी (को हटा दिया गया हैं।))
Line 84: Line 84:
[[Category:खेलकूद कोश]]
[[Category:खेलकूद कोश]]
[[Category:समाचार जगत]]
[[Category:समाचार जगत]]
[[Category:महिला खिलाड़ी]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 14:13, 22 September 2013

साइना नेहवाल
पूरा नाम साइना नेहवाल
जन्म 17 मार्च, 1990
जन्म भूमि हिसार, हरियाणा
खेल-क्षेत्र बैडमिंटन
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
अद्यतन‎

साइना नेहवाल भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं।

जीवन परिचय

साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च, 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ। माता-पि‍ता दोनों ही बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण साइना नेहवाल की रुचि बचपन से ही बैडमिंटन में थी। उनके पिता हरवीर सिंह ने बेटी की रुचि को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या। 8 वर्ष की आयु में ही बैडमिंटन खेलना शुरू करने वाली साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साइना का प्रारम्भिक प्रशि‍क्षण हैदराबाद के 'लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम' में कोच नानी प्रसाद के संरक्षण में हुआ।

उपलब्धियाँ

  • सायना नेहवाल ने वर्ष 2005 में 'एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन जूनियर चेक ओपन' का ख़िताब जीता।
  • उन्होंने नेशनल जूनियर तथा सब जूनियर का ख़िताब जीता।
  • सायना दो बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रनर-अप रहीं।
  • 2005 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों ली स्पर्धा में उन्होंने सात पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
  • साइना ने 2006 में 'एशि‍यन सैटलाइट चैंपि‍यनशि‍प' भी जीती है।
  • 2006 में मनीला में 'फिलीपिंस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप' जीत कर इतिहास रच डाला।
  • साइना का नाम विश्व इतिहास में 21 जून, 2009 को लिखा गया, जब उन्होंने 'इंडोनेशियाई ओपन' जीतते हुए 'सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई।
  • साइना 2006 में विश्व रैंकिग में 30वें स्थान पर पहुँची।
  • 2010 में ऑल इंग्लैड बैंडमिटन के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया। उसके बाद चीन के 'लिन वांग' को जकार्ता में हराकर 'सुपर सीरीज़ टूर्नामेंट' जीता।
  • साइना वर्तमान में विश्व रैंकिग में 5वें स्थान पर हैं और अब तक तीन बार (2009, 2010 और 2012) इंडोनेशिया ओपन टूर्नामेंट जीत चुकीं हैं।
  • साइना नेहवाल ओलम्पिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

समाचार

साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन

thumb|साइना नेहवाल

17 जून, 2012 रविवार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद साहसिक वापसी करते हुए चौथी सीड चीन की जुइरई ली को 13-21, 22-20, 21-19 से हराकर तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन खिताब जीत लिया। विश्व की पांचवे नम्बर की खिलाड़ी और पांचवीं सीड साइना ने एक घंटे चार मिनट में चीन की दीवार भेदते हुए इस वर्ष का तीसरा खिताब अपने नाम किया। साइना ने इंडोनेशिया ओपन से तुरंत पहले थाईलैंड ओपन और मार्च में स्विस ओपन का खिताब जीता था। साइना का यह तीसरा इंडोनेशिया ओपन खिताब है। वह यहाँ 2009 और 2010 में भी चैम्पियन रह चुकीं हैं। साइना ने लगातार दो सप्ताह में दो खिताब जीतकर लंदन ओलम्पिक के लिए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

सायना नेहवाल ने जीता डेनमार्क ओपन ख़िताब

21 अक्टूबर, 2012 रविवार

लंदन ओलंपिक 2012 में कामयाबी का परचम लहराने वाली सायना नेहवाल ने डेनमार्क में भी अपने खेल का रंग जमा दिया। सायना ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया। उन्‍होंने फाइनल में जर्मनी की जूलियन सेनेक को हराया। सायना ने 21-17, 21-8 से सीधे गेम में मैच जीता। पहले गेम में सायना को जर्मनी की खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्‍होंने ये राउंड जीत लिया। दूसरे गेम में सायना जर्मनी की जूलियन सेनेक पर हावी हो गईं और उन्होंने आसानी से गेम और मैच अपने नाम कर लिया सायना नेहवाल ने सिर्फ 35 मिनट में फाइनल जीतकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया। उन्‍होंने पहली बार डेनमार्क ओपन का ख़िताब जीता।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख